नए साल का दरवाजा जल्द ही खुलने वाला है। सभी लोग उस सुनहरी रौशनी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन साल को भुलाना मुश्किल है। 2020 ने सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से दूर कर दिया। अभिनेता शेखर सुमन सुशांत की यादों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वे हर पल सुशांत को याद करते हैं। शेखर सुमन का कहना है, सुशांत हमारे पास नहीं है, पर यादों में जिंदा है।

l164 22281536399170

शेखर सुमन ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘नया साल 2021 सुशांत की मौजूदगी से महरूम होगा, लेकिन उनका काम उन्हें हमेशा जिंदा रखेगा। यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि उनका जन्मदिन 21 जनवरी, 2021 को होगा। 21 से शुरू और खत्म।’

इस साल दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत और अन्य लोगों को याद करते हुए, शेखर सुमन ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, ‘2020 को पीछे मुड़कर देखें तो इसने हमसे सब कुछ छीन लिया। हमने कुछ ही सप्ताहों में अभिनेता इरफान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत को खो दिया. इसके अलावा, कई अन्य कलाकारों और तकनीशियनों की मृत्यु हो गई। दुनिया ने कई बड़े नेताओं, कवियों, सैनिकों और योद्धाओं, किसानों और प्रवासी श्रमिकों को खो दिया।’

exclusive

बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था। आगामी 21 जनवरी को दिवंगत अभिनेता की जयंती मनाई जाएगी, जिनका निधन मुंबई में इस वर्ष 14 जून को 34 वर्ष की आयु में हो गया था। वह अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here