Shilpa Shetty और Raj Kundra ने Sherlyn Chopra पर किया 50 करोड़ का मानहानि का केस, सेक्शुअल हैरेसमेंट का लगाया था आरोप

0
684
Shilpa Shetty and Raj Kundra
Shilpa Shetty and Raj Kundra file Rs 50 crore defamation case against Sherlyn Chopra

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस कर दिया है। शर्लिन चोपड़ा लगातार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर सेक्शुअल हैरेसमेंट (Sexual Harassment) का आरोप लगा रही हैं। शर्लिन ने राज कुंद्रा के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस भी दर्ज कराया है। इसके बदले में शिल्पा और राज ने शर्लिन पर मानहानि का दावा कर दिया है।

वीडिया जारी कर लगाया था गंभीर आरोप

अभी हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो जारी कर राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शर्लिन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मदद की गुहार भी लगाई थी। चोपड़ा ने वीडिया जारी कर कहा था कि, “राज कुंद्रा ने उनके  साथ चीटिंग की धोखाधड़ी की ,और उनका यौन शोषण भी किया। शर्लिन ने वीडियो में बताया था कि इसके लिए उन्होनें अप्रैल महीने में भी अर्जी दी थी। पर उस पर भी कोई एक्शन नही हुआ। बल्कि उल्टा राज कुंद्रा उनके घर आकर उन्हें धमकी दी। एक्ट्रेस ने सीएम से मदद की गुहार करते हुए मामले की सही जांच और पुलिस उनका स्टेटमेंट दर्ज कर FIR दर्ज की मांग की है। बता दें कि इस दौरान शर्लिन काफी भावुक हो गई थी।”

जबरदस्ती करने का आरोप

आपको बता दें शर्लिन चोपड़ा ने इससे पहले राज कुंद्रा के खिलाफ जबरदस्ती घर में घुसने और किस करने जैसा गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उसन्होंने कहा था कि वह एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ न तो करीबी संबंध बनाना चाहती हैं और न ही कारोबार एवं निजी संबंधों को एक साथ आगे बढ़ाना चाहती हैं। 

शर्लिन चोपड़ा पैसे को लेकर राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा चुकी हैं। दरअसल शर्लिन ने बताया था कि राज कुंद्रा (Raj Kundra)ने उनके काम के पैसे अभी तक नहीं दिए हैं। इसी सिलसिले शर्लिन मुंबई पुलिस में राज कुंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज करना चाहती हैं।

यह भी पढें:

Raj Kundra की बढ़ी मुसीबत, एक्ट्रेस Sherlyn Chopra ने वीडियो जारी कर CM उद्धव से मांगा इंसाफ

Sherlyn Chopra ने एक बार फिर Raj Kundra के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here