Shinzo Abe Death: भारत में 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक, दोस्त के जाने पर भावुक हुए PM मोदी, तस्वीर शेयर कर कहा- मुझे नहीं पता था ये दोस्ती..

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता थे।

0
283
Shinzo Abe Death
Shinzo Abe Death

Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे जिंदगी की जंग नहीं जीत पाए। आज सुबह उनकी हत्या हो गई है। उनको आज सुबह दो गोलियां मारी गई थीं। हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। जानकारी अनुसार जब उनपर फायरिंग हुई तभी उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था। शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली। शिंजो आबे के जाने के बाद भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। साथ ही उन्होने अपने दोस्त के साथ आखिरी मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की है।

Shinzo Abe Death: 9 जुलाई को 1 दिन का मनाया जाएगा राष्ट्रीय शोक

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

शिंजो आबे का कौन है हत्यारा? अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

पीएम ने कहा कि मिस्टर अबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान से उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी है।

आगे उन्होंने कहा कि अपनी हालही की जापान यात्रा के दौरान, मुझे श्री आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। वह हमेशा की तरह मजाकिया और समझदार थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

Shinzo Abe Death
Shinzo Abe Death

श्री आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

टोक्यो में अपने प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ मेरी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा कर रहा हूं। भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए हमेशा भावुक रहने वाले, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here