IndiGo और मुंबई एयरपोर्ट की बढ़ी मुश्किलें, रनवे पर बैठकर खाना खाते नजर आए यात्री तो उड्डयन मंत्री ने मांगा जवाब, कारण बताओ नोटिस जारी

0
28

मुंबई हवाईअड्डे पर यात्रियों का खाना खाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद संज्ञान लिया है। उन्होंने इंडिगो और मुंबई हवाई अड्डे को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री हवाई अड्डे के रनवे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और रनवे पर बैठकर खाना खाते नजर आए।

नोटिस जारी

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल आधी रात में सभी मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद ही यह एक्शन लिया गया। इन नोटिसों का जवाब आज ही देना है। अगर दिए गए समय में जवाब नहीं दिया जाएगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा जारी नोटिस के अनुसार- इंडिगो और MIAL दोनों ही हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए उचित सुविधा व्यवस्था करने में सक्रिय नहीं थे। मुंबई हवाई अड्डे का संचालन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) द्वारा किया जाता है।

क्या है मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में यात्री हवाई अड्डे के रनवे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी यात्री रनवे पर बैठकर खाना खाते हुए नजर आ रहे थे। बता दें, इंडिगो की गोवा-दिल्ली उड़ान के 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई के हवाई अड्डे पर यात्री रनवे पर बैठकर खाना-खाने को मजबूर हुए।

इंडिगो ने माफी भी मांगी

मुंबई हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण इंडिगो की उड़ान 6E2195 (गोवा से दिल्ली) का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था। यात्रियों को हुई परेशानी पर इंडिगो ने माफी भी मांगी थी। एरलाइन ने कहा, ‘हम 14 जनवरी, 2024 को गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2195 से जुड़ी घटना से अवगत हैं। दिल्ली में कम दृश्यता की स्थिति के कारण उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था। हम अपने ग्राहकों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं और वर्तमान में इस पर गौर कर रहे हैं।’ यात्रियों को हवाई अड्डे रनवे पर रहने की अनुमति नहीं है और यह घटना स्पष्ट रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन था। घटना पर की गई कार्रवाई के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here