Snow Leopard: नंदा देवी नेशनल पार्क में मिले 12 दुर्लभ हिम तेंदुए, तेंदुओं की संख्‍या में बढ़ोतरी की संभावना

Snow Leopard:

0
244
Snow Leopard in Nanda Devi Park
Snow Leopard in Nanda Devi Park

Snow Leopard: नंदा देवी नेशनल पार्क में हिम तेंदुओं के मिलने की सूचना मिली है।तेंदुए होने की सूचना यहां लगाए गए हिडन कैमरों में कैद हो गई।कैमरों में 12 दुर्लभ हिम तेंदुओं की गतिविधियां कैद की गईं हैं। जानकारी के अनुसार सभी तेंदुए व्‍यस्‍क हैं। इसी बीच बीते मंगलवार को भी वन विभाग के गश्‍ती दल को चीन से लगी सुमना वैली में एक हिम तेंदुआ टहलता नजर आया।

इस वर्ष अब तक सुमना, रिमखिम, गुरकुटी आदि इलाकों में 6 ट्रेप कैमरे लगाए गए थे।जिनमें से 4 कैमरों के डाटा में 12 हिम तेंदुओं की तस्‍वीरें आईं हैं। अभी 2 और कैमरों से डाटा लिया जाना शेष है।ऐसे में ये माना जा सकता है कि हिम तेंदुओं की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई है।

Snow Leopard news
Snow Leopard.

Snow Leopard:सुमना में घूमता दिखा तेंदुआ

Snow Leopard: भारत तिब्‍बत चीन सीमा क्षेत्र में भारतीय सीमा क्षेत्र के अंदर आईटीबीपी के जवानों ने सबसे पहले मंगलवार को स्‍वस्‍थ्‍य हिम तेंदुओं को विचरण करते देखा।चमोली जिले के उच्‍च हिमालयी क्षेत्र में हिम तेंदुओं की संख्‍या अच्‍छी है। नंदादेवी वन प्रभाग के क्षेत्र में ही करीब 15 से 20 हिम तेंदुए होने की संभावना है।हिम तेंदुए की खाल पर सफेद फर होता है। जोकि लंबा और मोटा होता है।यही इसे ऊंचे ठंडे स्‍थानों पर भयंकर सर्दी से बचाता है।

Snow Leopard: क्‍या है हिम तेंदुए की खासियत?

Snow Leopard: हिम तेंदुआ लगभग 1.4 मीटर लंबा और 75 किलोग्राम होता है। पूंछ 90 से 100 सेमी तक होती है। एक अनुमान के मुताबिक ये 15 मीटर की ऊंचाई तक छलांग लगा सकता है।

हिम तेंदुआ ऊंचाई वाले इलाकों में पाया जाता है। यह सामान्‍य तेंदुओं से छोटा लेकिन बेहद फुर्तीला होता है।उत्‍तराखंड में नंदा देवी रिजर्व के अलावा उत्‍तरकाशी के गोविंद पशु विहार, गंगोत्री नेशनल पार्क में भी पाया जाता है।यह अधिकतर रात के समय सक्रिय रहता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here