States Formation Day: 8 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का आज स्थापना दिवस, राष्ट्रपति ने दी बधाई

0
286
60 out of 140 cast members boycotted National Film Award, angry with the President

States Formation Day: आज देश में आठ राज्य और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्य आज ही के दिन अस्तित्व में आए थे। वहीं पांच केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली, चंडीगढ़, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार की भी स्थापना 1 नवंबर को ही हुई थी।

आजादी के बाद देश की शासन व्यवस्था को चलाने के लिए और भाषायी आधार पर लोगों की पहचान की सुरक्षा के लिए सरकार की तरफ से राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना की गयी थी जिसके बाद एक के बाद एक राज्यों का गठन किया गया। हालांकि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना साल 2000 में लंबे आंदोलन के बाद संभव हो पाया।

राष्ट्रपति ने उन राज्यों के लोगों को ट्वीट कर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने लिखा है कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Manmohan Singh की हुई घर वापसी, 1 महीने बाद AIIMS से हुए डिस्चार्ज

Srinivas BV ने अमित शाह से पूछा सवाल, ’30 मिलियन दूध’ क्या होता है? जानें क्या है पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here