Storm Ian के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए को अमेरिकी प्रशासन सतर्क,राष्ट्रपति Joe Biden ने Florida में की इमरजेंसी की घोषणा

Storm Ian: जो बाइडेन ने फ्लोरिडा के आदिवासी और स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने का आदेश भी दिया।ट्रॉपिकल स्टॉर्म इयान शुक्रवार की देर रात मध्य कैरेबियन सागर के ऊपर बना, जो सीजन का 9वां तूफान बन गया है।

0
223
Storm Ian: top news of Florids US
Storm Ian

Storm Ian: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फ्लोरिडा में रविवार की दोपहर इमरजेंसी की घोषणा की।दरअसल फ्लोरिडा में आए ट्रॉपिकल तूफान इयान को देखते हुए एहतियातन यह घोषणा की गई। इसके साथ ही स्थानीय अधिकारियों को सहायता प्रदान करने का आदेश भी जारी किया गया। जो बाइडेन ने फ्लोरिडा के आदिवासी और स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने का आदेश भी दिया।ट्रॉपिकल स्टॉर्म इयान शुक्रवार की देर रात मध्य कैरेबियन सागर के ऊपर बना, जो सीजन का 9वां तूफान बन गया है। इसके बाद ही शनिवार को आपातकालीन की घोषणा की गई।

Storm Ian: top hindi News.
Storm Ian:

Storm Ian: इयान तूफान के मजबूत होने का अनुमान

जानकारी के अनुसार इयान तूफान के लगातार मजबूत होने का अनुमान लगाया जा रहा ,है क्योंकि यह केमैन द्वीप समूह के निकट से गुजरा है। पिछले मंगलवार को ये 3 ग्रेड तूफान में बदल गया था। लिहाजा अब इसके करीब 4 ग्रेड का तूफान बनने का अनुमान है। हालांकि आने वाले दिनों में तूफान का ट्रैक और तीव्रता से बदलने की संभावना जताई जा रही है।

Storm Ian: लगातार अलर्ट किया जा रहा

यूएस मौसम विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस तूफान के मजबूत होने की क्षमता लगातार बनी हुई है। सभी फ्लोरिडियन को अपनी तैयारी करने के लिए अलर्ट किया गया है। इस तूफान के संभावित प्रभावों को ट्रैक करने के लिए सभी राज्य और स्थानीय सरकारी भागीदारों के साथ भी लगातार कॉर्डिनेट किया जा रहा है।

Storm Ian: इससे पूर्व पुर्तो रिको में लगाई थी इमरजेंसी

इससे पहले पुर्तो रिको के लिए भी एक आपातकाल की घोषणा की गई थी। ट्रॉपिकल तूफान फियोना के खतरे को देखते हुए यहां इमरजेंसी लगाई गई थी. क्योंकि तूफान फियोना की हवाओं ने अपनी गति बढ़ा दी थी। यह चक्रवात तूफान में तब्दील हो रहा था। दूसरी तरफ फिलीपींस की तरफ भी टाइफून नोरू नामक तूफान तेजी के साथ बढ़ रहा है।फिलीपींस में राजधानी मनीला समेत कई इलाकों को प्रशासन लगातार खाली करवा रहा है। भू वैज्ञानिकों के अनुसार इसे कैटेगरी 5 का महातूफान कहा जा रहा है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here