पूजा अगर मेरी बेटी न होती तो वो मेरी पत्नी होती। ये बयान महेश भट्ट का है। इस पर काफी बवाल हुआ था। महेश भट्ट अपने इस बयान के कारण कई दिनों तक विवादों में थे।

महेश भट्ट का रिश्ता विवादों के साथ काफी गहरा है। कभी अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहे तो कभी पूजा भट्ट के साथ फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में छाए थे। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

महेश भट्ट पर इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डॉन होने का दाग लग गया है। ये दाग लगाने वाली लवीना लोध हैं। महेश भट्ट् के भांजे और विशेष फिल्म के हेड ऑफ प्रोडक्शन सुमित सभरवाल की पत्नी हैं लवीना लोध।

LAVINA
लवीना लोध

लवीना ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर के समुति सभरवाल को ड्रग्स माफिया और लड़कियों का दलाला बताया है। लवीना कहती हैं सुमित लड़कियां सप्लाई करने का काम भी करता है।

सोशल मीडिया पर लवीना का ये वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में लवीना कहती हैं- हेलो मेरा नाम लवीना लोध है। ये वीडियो मैं मेरी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बना रही हूं। मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। मैंने उनके खिलाफ डिवोर्स की शिकायत दाखिल करवाई है।

लवीना आगे कहती हैं- मुझे पता चल गया था कि सुमित कलाकारों को ड्रग्स सप्लाई किया करता था। अमायरा और सपना पब्बी जैसों को करता था। उसके फोन में भी लड़कियों की अलग-अलग तस्वीरें होती थीं जो वो दूसरे डायरेक्टर्स को दिखाता था। इसका मतलब वो लड़की भी सप्लाई करता था।

mahesh bhatt

बाद में वे दावा करती हैं कि इस सब की जानकारी महेश भट्ट को भी थी।उन्होंने महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताते हुए कहा है- अगर महेश भट्ट के हिसाब से कुछ नहीं होता तो वे उसकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। कितने एक्टर्स, निर्देशक को वे काम से निकाल दिए हैं। कई जिंदगियां बर्बाद की हैं।

वीडियो में लवीना ने ये भी बता रही हैं कि जब से केस फाइल किया है, महेश भट्ट उनके पीछे पड़ गए हैं। उनके मुताबिक महेश भट्ट उनके घर में घुसने की कोशिश करते हैं। वहीं उन्हें इस बात का भी गुस्सा है कि पुलिस की तरफ से भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है। उनकी माने तो पुलिस एनसी पर कोई एक्शन नहीं ले रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही लोग अपना गुस्सा जाहीर कर रहे हैं। बॉलीवुड को लोग गंदगी का ढेर कह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here