Sun Transit 2022: सूर्य करेंगे तुला राशि में संचार, जानिए किन राशियों पर क्‍या पड़ेगा असर?

Sun Transit 2022: तुला राशि में आने के बाद सूर्य अपनी नीच अवस्था में आ जाएंगे।जिससे कई राशियों पर लगभग एक महीने प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दे सकता है।

0
147
Sun transit 2022 ki news
Sun transit 2022

Sun Transit 2022: सूर्य तुला राशि में आज यानी 17 अक्टूबर से प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्‍योतिषों के अनुसार वे यहां करीब 1 महीने तक विराजमान रहेंगे। सूर्य 7 बजकर 22 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर तक इस में राशि में विराजमान रहेंगे।

तुला राशि में आने के बाद सूर्य अपनी नीच अवस्था में आ जाएंगे। जबकि शुक्र उसके अगले दिन यानी 18 अक्टूबर 2022 को 9 बजकर 24 मिनट पर कन्या राशि से स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। वहीं मंगल भी राशि बदल रहे हैं। साल के सबसे बड़े त्योहार दिवाली से इन ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है।

जिससे कई राशियों पर लगभग एक महीने प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दे सकता है। दूसरी तरफ देश दुनिया और राजनीति पर भी यह उथल पुथल की स्थिति ला सकता है।आइए जानते हैं सूर्य के तुला राशि में आने से अगले एक महीने किन-किन राशियों को रहना होगा बेहद सर्तक, किन्‍हें मिलेगा लाभ?

Sun Transit 2022 hindi news.
sun Transit

Sun Transit 2022: जानिए राशियों पर असर

Sun Transit 2022 top hindi news.
Impact on Rashi.

Sun Transit 2022: मेष: इन जातकों को पारिवारिक विवाद का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर बॉस और सहयोगियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यों का रिजल्ट देर से मिलेगा, लेकिन अपना मनोबल बढ़ाकर रखें।

वृषभ: इस राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। उनका स्थान परिवर्तन संभव है। इस राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे इस अवधि में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक मुनाफा होगा। इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मिथुन: मिथुन राशि वालों में क्रोध की अधिकता रहेगी। ऐसा करने से आपकी छवि पर प्रभाव पड़ेगा।आपको अपने कार्य पूरे करने के लिए कार्यक्षेत्र में अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। इस दौरान कार्यस्थल से जुड़ी यात्राओं को करने से बचें वरना आपको धन हानि हो सकती है। इस दौरान आप घरेलू कार्यों में अधिक व्यस्त रहने वाले हैं।

कर्क: कर्क राशि के जातकों को शुभ सूचना मिलने के योग हैं। इस गोचर का शुभ असर हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को फायदा होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी।

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में सफलता दिलाएगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और आपके अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। परिवार में शांति का वातावरण बना रहेगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को सभी कार्य करने में समस्या आ सकती है। इन समस्याओं से बाहर आना आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।पारिवारिक जीवन में अपने पिता या फिर किसी बड़े के साथ बहस भी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको आंखों की कोई समस्या हो सकती है या फिर अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।

Sun Transit 2022 ki khabar.
.Astrology news

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां बिल्कुल आपके पक्ष में नहीं दिखाई दे रही हैं। मन को शांत रखने का प्रयास करें। अचानक यात्रा पर न जाएं। वरना आपका काफी मात्रा में धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के विवाद की संभावना है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here