Sunny Deol ने की ‘Gadar 2’ की घोषणा, अगले साल सिनेमाघरों में देगी दस्तक

0
585
gadar2
'Gadar 2'

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) गदर 2 (Gadar 2) लेकर आ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने शुक्रवार को अपनी 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ एक प्रेम कथा’ के सीक्वल की घोषणा की है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर खबर शेयर करते हुए लिखा कि, सीक्वल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दो दशकों के बाद आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! दशहरे के पावन अवसर पर आपके लिए पेश है #गदर2 का मोशन पोस्टर। इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर फिल्म निर्माता अनिल शर्मा और अभिनेता अमीषा पटेल के साथ काम करेंगे।

पाकिस्तान में Sunny Deol हैं बैन

बता दें कि फिल्म भारत – पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित है। यह फिल्म पहले पूरी तरह से दोनों देश के विभाजन पर बनी थी लेकिन बवाल होने के बाद इसमें प्रेम कहानी को शामिल किया गया। यह प्रेम कहानी भी लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म के डयलॉग ने सनी को लोगों की यादों में सदा के लिए बसा दिया है। नल उखाड़ने वाला सीन सबसे शानदारा माना जाता है।

कहा जाता है कि यह फिल्म पंजाब में इतनी हिट हुई थी कि जनता की मांग पर सिनेमा घरों को सुबह 6 बजे ही खोल दिया जाता था। साथ ही इस फिल्म से पाकिस्तान इतना नाराज हुआ कि फिल्म को वहां पर बैन कर दिया और सनी देओल को भी हमेशा के लिए बैन कर दिया।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 लेकर आ रहे हैं Sunny Deol? 15 अक्तूबर को 11 बजे करेंगे घोषणा

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी एक्ट्रेस Nora Fatehi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here