Surya Grahan 2021: शनिवार को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल और ग्रहण का समय

0
462
surya grahan 2021 in india date and time
Surya Grahan 2021 in India Date and Time

Surya Grahan 2021: शनिवार को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगा था। अब 4 दिसंबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Last Surya Grahan) लगने वाला है। हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार, ये पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा और दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर खत्म होगा। काफी लंबे समय तक यह ग्रहण चलता रहेगा। पंचांग के अनुसार अमावस्या आरंभ 3 दिसंबर को दोपहर 04:55 से होगा और 4 दिसंबर को प्रात: 01: 12 मिनट पर अमावस्या समाप्त होगी।

कहा-कहा दिखेगा सूर्य ग्रहण?

दुनिया के कई हिस्सों में ये ग्रहण देखा जा सकता है। अंटार्कटिका के अलावा दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक के देशों से दिखाई देगा। लेकिन यह भारतीय उपमहाद्वीप में कहीं भी नहीं दिखेगा।

सूर्य ग्रहण के समय यह कार्य ना करें

सूर्य ग्रहण के समय भोजन पकाना और खाना काफी गलत माना गया है।

सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलेने से बचें।

किसी भी पेड़ पौधों को हाथ नहीं लगाना चाहिए।

ग्रहण के समय आप कर सकते हैं यह कार्य

ग्रहण को देखते समय चश्मे का प्रयोग करना चाहिए, नहीं तो आप इसे पानी में भी देख सकते हैं।

भोजन को पकाने के बाद उसमें तुलसी का पत्ता डाल दें।

सूर्य ग्रहण लगते ही मंदिर के कपाट को बंद कर दें।

सूर्य ग्रहण पर पूजा नहीं कर सकते हैं लेकिन मानसिक तौर पर भगवान का ध्यान कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान कर, गरीबों को भोजन देना चाहिए साथ ही गौ माता को भी भोजन देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here