हरतालिका तीज पर लगाएं मेहंदी के खूबसूरत लेटेस्ट डिजाइन, यहां से लें Ideas

0
380
Teej 2022 Mehandi: हरतालिका तीज पर लगाएं ये खूबसूरत लेटेस्ट डिजाइन, यहां से लें Ideas

Teej 2022 Mehandi: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। यह हिन्दू धर्म में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। यह व्रत विवाहित और अविवाहित महिलाएं करती हैं। इस दिन व्रती महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। इस खबर में हम आपको हरतालिका पर लगाने के लिए कुछ बेहतरीन मेहंदी के डिजाइन के बारे में बताएंगे।

Teej 2022 Mehandi: इन लेटेस्ट डिजाइन को बनाएं अपनी च्वाइस

Teej 2022: भरी हाथों की मेहंदी शादीशुदा महिलाओं पर बेहद ही खूबसूरत लगती है। ये आपके हाथों को और भी निखार देती है।

Teej 2022: शेडेड मेहंदी डिजाइन सभी महिलाओं के लिए सुटेबल होती है। यह सिंपल होने के साथ-साथ बहुत ही स्टाइलिश लगती हैं।

Teej 2022: ग्लिटर मेहंदी थोड़ी अलग और स्टाइलिश होती है। हालांकि, यह लुक ज्यादातर कॉलेज जाने वाली लड़कियां या नवविवाहित महिलाएं ही बनवाती हैं। इसमें मेहंदी के बीच की फिलिंग ग्लिटर से की जाती है।

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन हमेशा ही ट्रैंड में रहती हैं। यह डिजाइन कामकाजी महिलाओं के लिए काफी सही रहता है। इसमें आपके हाथों में मेहंदी भी लग जाती है और वो अनप्रोफेशनल भी नहीं लगती हैं।

Teej 2022: सिंगल फ्लावर डिजाइन में सिर्फ हथेली और उंगलियों पर डिजाइन किया जाता है। इसमें हाथों का ग्लो देखने बनता है। यह डिजाइन सभी उम्र के लोगों पर जंचता है। जिसको कम समय में मेहंदी लगानी होती है वो इस डिजाइन में ही मेहंदी लगाते हैं।

संबंधित खबरें:

Hartalika Teej 2022: बेहद कठिन है हरतालिका तीज व्रत, जानें पूजा विधि और नियम

Bhagwan Ganesh जी को दूर्वा करें अर्पित, मिटेंगे सभी क्‍लेश, चमकेंगे किस्‍मत के सितारे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here