Tokyo Olympic: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 41 साल बाद मेडल पर किया कब्जा, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गजों ने दिया बधाई

0
420

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अपने कारनामें से सबका दिल जीत लिया है। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 4 दशक का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया है। भारत के सिमरनजीत सिंह ने इस मैच में 3 गोल दागे हैं। भारतीय टीम का इस मुकाबले में शुरूआत अच्छा नहीं रहा लेकिन फिर उसने लगातार गोल करके मैच में वापसी किया। मगर इसके बाद जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दिया। मगर टीम इंडिया ने भी जबरदस्त वापसी करते हुए महज 2 मिनट तक मैच के अंदर 5-4 की बढ़त बना ली।

5 4 %E0%A4%B8%E0%A5%87 %E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%B0 %E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%A4 %E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C %E0%A4%95%E0%A5%80 %E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF %E0%A4%9F%E0%A5%80%E0%A4%AE

मैच में एक पड़ाव ऐसा भी आया जब जर्मनी 3-1 से आगे निकल गया था। मगर भारत ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए जर्मनी का चारों खाने चित कर दिया। गोलकीपर श्रीजेश ने भी गोल पर खड़े होकर जर्मनी को कोई बढ़त लेने का मौका अंतिम क्षणों में नहीं दिया। कई पेनाल्टी स्ट्राक्स को भी रोका। सिमरनजीत सिंह ने 3 गोल करते हुए भारत की मैच में वापसी करा दिया। जर्मनी की टीम दूसरे हाफ में वो कमाल नहीं दिखा पाई जो उसने पहले हाफ में किया था।

भारत के लिए पहला गोल सिमरनजीत सिंह ने किया। वहीं दूसरा गोल करने का मौका हार्दिक सिंह को मिला। तीसरा गोल करने का मौका फिर सिमरनजीत सिंह को मिला और शानदार गोल किया। चौथा गोल रुपिंदर पाल सिंह ने किया। यहीं भारत ने मैच में 4-3 की बढ़त बना लीएक बार फिर सिमरनजीत सिंह ने गोल किया, जिसके बाद भारत 5-4 से आगे हो गया और आखिरी तक यहीं पर स्कोर रूका रहा। भारत ने मैच को जीत कर इतिहास रच दिया।

भारत के इस जीत पर कई दिग्गजों ने दी बधाई:

भारतीय हॉकी टीम के शानदार जीत पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोनिंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहगमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘ ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम को मिली एतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा, ‘प्रत्येक भारतीय के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है कि हमारी पुरुष हॉकी टीम ने #Tokyo2020 में कांस्य पदक जीता है। आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।’

इसके साथ ही  केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बधाई दी। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे एतिहासिक जीत बताते हुए कहा, ’41 साल के लंबे समय के बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here