IPL 2022: Umran Malik ने फेंकी इस आईपीएल की सबसे तेज गेंद, स्पीड जानकर हैरान हो जाएंगे आप

उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फेंकी। उमरान मलिक इस सीजन में सभी मैचों में फास्टेस्ट डिलिवरी ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

0
410

IPL 2022 में Umran Malik ने अपनी गति से लगातार एक नया मुकाम हासिल करते जा रहे है। स्पीड स्टार उमरान मलिक अपनी रफ्तार से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों चौकाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कोई भी टीम होती है तो भी उमरान मलिक ही मैच में सबसे तेज गति की गेंद फेंकते हैं और इनाम जीतते हैं। आईपीएल के इस सीजन से फास्टेस्ट डिलिवरी ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया जा रहा है, जिसे अब तक हमेशा उमरान मलिक ने अपने नाम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Umran Malik ने फेंकी 154 की रफ्तार से गेंद

 Umran Malik

उमरान मलिक ने आईपीएल के 15वें सीजन की अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकी है। इसकी रफ्तार 154 किमी प्रति घंटा थी। हालांकि इस गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने चौका जड़ा और इसी चौके के साथ ऋतुराज ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 10वें ओवर की ये तीसरी गेंद थी, जो शॉर्ट गेंद थी। इस पर ऋतुराज गायकवाड़ ने पुल शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का टॉप एज लेकर विकेटकीपर के ऊपर से चौके के लिए चली गई। उसके बाद पता चला कि ये गेंद 154 किमी की रफ्तार से फेंकी गई थी।

MALIK

आईपीएल 2022 में अब तक सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के लॉकी फर्ग्यूसन के नाम था, जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ ही 153.9 की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, लेकिन अब उमरान मलिक ने फर्ग्यूसन को पीछे छोड़ दिया। उमरान मलिक इस सीजन में कई बार 150 की स्पीड को छूने में सफल रहे हैं। इतना ही नहीं उमरान मलिक के लिए ये सीजन अब तक अच्छा गुजरा है, वो एक बार पांच विकेट के साथ 15 विकेट चटका चुके हैं और आईपीएल 2022 की पर्पल कैप की रेस में इस समय तीसरे नंबर पर हैं।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here