देश ने आज अनलॉक-5 में प्रवेश कर लिया है। इस बात को मद्दे नजर रखते हुए होम मिनिस्ट्री ने छूट की लिस्ट तैयार कर दी है। केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल खुल जाएंगे

सिनेमा हॉल में 50% से अधिक दर्शक नहीं बैठ सकते हैं। इसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी।

स्कूलों को खोलने का फैसला राज्य सरकार के हाथ में है

%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2 %E0%A4%95%E0%A5%87

स्कूलों को खोलना है या नहीं इस बात का फैसला राज्य सरकार हालातों को देखते हुए कर सकती हैं।

छात्र-छात्राएं सिर्फ माता-पिता की लिखित सहमति से ही स्कूलों/संस्थानों में जा सकेंगे।

उपस्थिति को जबरन लागू नहीं किया जाना चाहिए और ये पूरी तरह से माता-पिता की सहमति पर निर्भर होनी चाहिए।

जिन स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी उन्हें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों द्वारा जारी की जाने वाली एसओपी का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

पीएचडी-पीजी छात्रों के लैब 15 अक्टूबर से खुलेंगे

ऐसे शोध विद्यार्थियों (पीएचडी) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय में स्नातकोत्तर छात्र जिन्हें प्रयोगशाला/प्रायोगिक कार्यों की आवश्यकता होती है उनके लिए उच्च शिक्षा संस्थानों को 15 अक्टूबर, 2020 से इस प्रकार खोलने की अनुमति होग।

15 अक्टूबर से स्वीमिंग पूल खुल जाएंगे

कोरोनाकाल के कारण देश में लंबे समय से स्वीमिंग पूल बंद है। जिससे खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में देरी हो रही है। इसलिए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे स्विमिंग पूल को भी फि‍र से खोला जाएगा इसके लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय (एमओवाईएएंडएस) द्वारा जारी की जाएगी।

चिड़ियाघर जैसे मनोरंजन पार्क खुलेंगे

zoo

लोग घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं। उनके लिए मनोरंजन पार्क को फिर से खोलने की इजाजात दे दी गई है। इसके लिए 15 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्‍ल्‍यू) द्वारा एसओपी जारी की जाएगी।

बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी को भी मंजूरी

कंपनियों के स्‍तर पर आयोजित होने वाली ‘बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) प्रदर्शनियों’ को 15 अक्टूबर से पुन: खोलने की अनुमति दी गई है।

एक राज्य से दुसरे राज्य की आवाजाही शुरू

1 अक्टूबर से एक राज्य से दुसरे राज्य में जाने से कोई मनाही नहीं होगी। ऐसी आवाजाहियों के लिए अलग से किसी अनुमति/अनुमोदन/ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होगी।

दुकानों में सामाजिक दूरी का रखना होगा ध्यान

कोविड-19 का खतरा टला नहीं है। राष्ट्रीय आदेशों का पालन करना होगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग शामिल है। दुकानों को ग्राहकों के बीच समुचित सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना सुनिश्चित करना होगा। गृह मंत्रालय राष्ट्रीय निर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन की निगरानी करेगा।

घर पर रहे बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं

कोरोना बुजुर्ग लोगों को अपना शिकार जल्दी बनाता है। इसलिए 65 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्ति घर पर ही रहे। साथ ही गर्भवती महिलाएं और 10 साल की उम्र वाले बच्चों को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध है।

अतंरराष्ट्रीय विमान सेवाएं अगले आदेश तक बंद

अतंरराष्ट्रीय विमान सेवाएं अगले आदेश तक बंद ही रहेंगी, सिर्फ उन्हीं अतंरराष्ट्रीय विमान सेवाओं को इजाजत होगी जिन्हें गृह मंत्रालय की इजाजत होगी. 

100 से अधिक लोग जमा न हो

अनलॉक पांच के दिशा-निर्देश के अनुसार रेड जोन के बाहर वाले इलाके में किसी भी  सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक या राजनीतिक गतिविधियों के आयोजनों के लिए 100 व्यक्ति जमा नहीं हो सकते हैं। अब राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को कंटेनमेंट जोन के बाहर 15 अक्टूबर के बाद से 100 व्यक्तियों से ज्यादा संख्या के साथ ऐसे आयोजनों की अनुमति दी जा रही है। इसके लिए निम्न शर्तों का पालन करना होगा। 

1- बंद परिसरों में 100 व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है बशर्ते हॉल में उपस्थित लोगों की संख्या कुल क्षमता से 50 प्रतिशत से अधिक न हो, चेहरे पर मास्क पहनना और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना, थर्मल स्कैनिंग और हाथ धोने के लिए हैंड वॉश या सैनिटाइजर का प्रबंध अनिवार्य रूप से किया जाए।ऐसे आयोजनों में अधिकतम 200 व्यक्ति मौजूद रह सकते हैं। 

2- खुले स्थानों में मैदान या परिसर के आकार को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी, चेहरे पर मास्क, थर्मल स्कैनिंग और हैंडवाश और सैनिटाइजर की उपलब्धता के साथ कड़ी निगरानी के बीच आयोजन की अनुमति दी जा सकती है।

3- ऐसे आयोजनों से कोविड-19 का संक्रमण नहीं फैले, ये सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा. राज्य और केंद्र शासित सरकारों को भीड़-भाड़ या सामाजिक आयोजनों के नियमन और नियंत्रण हेतु विस्तृत एसओपी जारी करनी होगी। बता दें कि अनलॉक-5 के दौरान कई त्योहार जैसे दशहरा, दुर्गा पूजा पड़ रहे हैं। इस वजह से सरकार खास सावधानी बरत रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here