उन्नाव कांड में मृत दो दलित लड़कियों के परिवारवालों को दी गई सहायता राशि, अब कलह का कारण बन गया है। घर में पैसे को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है। पिता, माता और बाबा से लेकर परिवार के अन्य सदस्य पैसे पर अपना हक जता रहे हैं।

मृतका की मां ने डीएम को लिखा पत्र

मृतका के बाबा का दावा है परिवार की देखरेख का जिम्मा उनके ऊपर है, इसलिए सहायता राशि उनके अकाउंट में दी जाए। वहीं एक मृतका की मां ने डीएम को पत्र लिखकर पति को नशे का लती बताकर आर्थिक सहायता राशि उसके खाते में भेजने की मांग की है।

पीड़ित परिवार के घर के एक पड़ोसी ने बताया कि, 24 फरवरी से ही सहायत राशी को लेकर खूब वबाल हो रहा है। राशि के बंटवारे को लेकर परिवार के लोग आपस में ही भिड़ गए। एक-दूसरे को सबक सिखाने और देख लेने की धमकी तक दे डाली। विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।

परिवार वालों ने पैसे पर जताया हक

दरअसल, उन्नाव कांड के बाद सरकार की ओर से दोनों मृत लड़कियों के पिता को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता दी गई थी। जिसके बाद एक मृतका के बाबा ने दावा किया है कि उसने ही लड़की को पालकर बड़ा किया था। वह उन्हीं के पास ही रहती थी। लड़की की मौत के बाद अधिकारियों ने मृतका के पिता को पांच लाख का चेक दे दिया। ऐसे में मृतका के बाबा ने कहा कि आधी रकम उसके खाते में ट्रांसफर की जाए।

वहीं, दूसरी मृत लड़की की मां ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि उसका पति नशे का लती है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। खाते में पांच लाख की आर्थिक मदद आने के बाद वह दूसरे घर में रहने लगा है। परिवार से उसने मतलब खत्म कर लिया है। चार बेटों के अलावा एक बेटी व बहू की परवरिश की जिम्मेदारी उसके ऊपर है। लिहाजा पति को मिली आर्थिक सहायता राशि उसके खाते में ट्रांसफर की जाए।

मां ने वहां खड़े पुलिसकर्मी को डीएम को प्रेषित पत्र दिया

इसी के कुछ देर बाद एक मृतका की मां ने वहां खड़े पुलिसकर्मी को डीएम को प्रेषित पत्र दिया। जिसमें सहायता राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराने की मांग की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here