UP Assembly Budget Session 2023: पत्रकारों के साथ दुर्व्‍यवहार पर बोलीं सपा विधायक डॉ.पल्‍लवी सिंह- जनादेश का गला घोंटती अलोकतांत्रिक सरकार

UP Assembly Budget Session 2023:

0
103
UP Budget session 2023 top news
UP Budget session 2023 top news

UP Assembly Budget Session 2023: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विपक्ष ने हंगामा किया। इस दौरान उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सदन को संबोधित किया।उन्‍होंने कहा कि सरकार अपने विकास कार्यों को जारी रखेगी।बजट सत्र के पहले दिन मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्‍यवहार को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का ट्वीट सामने आया है।उन्‍होंने इसे यूपी सरकार की हताशा बताया। सपा की विधायक डॉ.पल्‍लवी सिंह ने ”इसे जनादेश का गला घोंटती अलोकतांत्रिक सरकार बताया”।

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दोषी व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच होगी, जिन्होंने राज्य सरकार के निर्देशों के खिलाफ काम किया है। पूछे जाने पर कि क्या विधानसभा में रामचरितमानस पर बहस हो सकती है, मौर्य ने कहा, ‘‘राजनेता कानूनों और विकास पर बोलते हैं और ‘धर्माचार्य धार्मिक ग्रंथों पर बोलते हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों के विचारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। जहां तक कानपुर देहात की घटना का संबंध है, कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद में सपा के सदस्य आशुतोष सिन्‍हा, महराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक वीरेन्द्र चौधरी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने अलग अलग बातचीत में बताया कि कानपुर देहात का मामला सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मसले पर भी चर्चा की मांग होगी।

UP Assembly Budget Session 2023: जवाब देने से बच रही सरकार

UP Assembly Budget Session 2023: समाजवादी पार्टी ने कहा, “सपा ने सड़क से सदन तक सरकार से कई सवाल पूछे हैं, लेकिन भाजपा/योगी सरकार सवालों से बचती रही है। जवाब देना नहीं चाहती। जनहित पर सवाल पूछने पर भाजपा शासित योगी सरकार ने कल विधानसभा में मार्शलों का सहारा लेकर सपा विधायकों और कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ हाथापाई की।इस बात का सदन में जवाब दें योगी जी।”

सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हाल के उत्तर प्रदेश के 3 उप चुनाव में दो में बुरी शिकस्‍त मिली, एक कैसे जीते जगजाहिर हैं। स्टूल वाले केशव प्रसाद मौर्य जी हमें देश बेचने वालों से प्रमाण पत्र नहीं चाहिए।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here