UP Assembly Elections 2022: पोलिंग बूथ पर महिला कर्मचारी का लुक देख कायल हुए लोग , 2019 में भी मैडम ने पीली साड़ी में मचाया था धमाल

0
549
UP Assembly elections 2022
UP Assembly elections 2022

UP Assembly elections 2022: 2019 के लोकसभा चुनाव में पीली साड़ी में वायरल हुईं महिला कर्मचारी एक बार फिर अपने लुक से चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान महिला कर्मचारी पैक्ड ईवीएम मशीन के साथ पोलिंग बूथ पर नजर आईं थी। तब महिला कर्मचारी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था। लोगों द्वारा उनका साड़ी लुक बेहद पसंद किया गया था। लोगों ने कर्मचारी के लुक और गेटअप को लेकर काफी पॉजिटिव कमेंट किए थे। बता दें कि महिला कर्मचारी का नाम रीना द्विवेदी(Reena Dwivedi) है वह पीडब्ल्यूडी विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। इस बार रीना की ड्यूटी लखनऊ के मोहनलालगंज(Mohanlalganj) विधानसभा के गोसाईगंज(Goshaingan) बूथ पर है।

UP Assembly elections 2022
UP Assembly elections 2022

UP Assembly Elections 2022: रीना का 2022 लुक

रीना इस बार वेस्टर्न लुक में नजर आई हैं। इस बार रीना ने ब्लैक स्लीवलेस टॉप और व्हाइट ट्राउजर का कॉम्बिनेशन रखा है। साथ ही अपने ब्लैक स्लीवलेस टॉप के साथ आंखों पर ब्लैक सन ग्लास को मैच किया है जो कि लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। रीना के नए लुक पर मीडिया ने भी उनसे बात कि तो रीना ने कहा कि समय के साथ-साथ बदलाव जरूरी है। पिछली बार साड़ी में ड्यूटी करने आई थी, इसलिए इस बार वेस्टर्न लुक अपनाया है।

UP Assembly elections 2022
UP elections 2022
UP Assembly elections 2022
UP Assembly elections 2022

रीना का 2019 लुक

UP Assembly elections 2022
UP Assembly elections 2022

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here