USA : अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्‍न अंग, अमेरिका ने चीन के दावे को ठहराया गलत

USA : अमेरिका ने चीन और अरुणाचल प्रदेश को बांटने वाली मैकमहोन लाइन को ही वास्‍तविक अंतरराष्ट्रीय सीमा माना है।

0
154
USA on China Issue top news
USA on China Issue top news

USA : अरुणाचल प्रदेश पर भारत के अधिकार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।अमेरिका ने चीन और अरुणाचल प्रदेश को बांटने वाली मैकमहोन लाइन को ही वास्‍तविक अंतरराष्ट्रीय सीमा माना है।अमेरिका की संसद में इस मुद्दे पर बाकयदा एक द्विपक्षीय प्रस्ताव भी पेश किया गया है।अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग माना है।इस प्रस्ताव को पेश करने वाले सांसद बिल हागेर्टी और जेफ मार्कले ने कहा कि ‘जब चीन लगातार खुले और आजाद हिंद प्रशांत महासागर के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि अमेरिका अपने रणनीतिक साझेदारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो, खासकर भारत के साथ।’

गौरतलब है कि अमेरिकी संसद में ये प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब एलएसी के पूर्वी सेक्टर में चीन के सैनिकों और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़पें हो चुकी हैं।

USA on China News today
USA on China.

USA : भारत की सराहना

USA : अमेरिकी सदन में दोनों दलों की ओर से संयुक्त रूप से प्रस्‍ताव पेश किया गया।प्रस्ताव में चीन की भड़काऊ कार्रवाई के विरोध में भारत के स्टैंड की सराहना की गई। भारत के साथ तकनीकी, आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया है।

USA: अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्‍न अंग

USA: प्रस्ताव में ये भी कहा गया कि अमेरिका, अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग मानता है ना कि चीन का। चीन की ओर से जबरन सैन्य ताकत के बलबूते एलएसी पर यथास्थिति बदलने की कोशिशें होती हैं। विवादित स्थानों पर चीन द्वारा गांव बसाने और चीन के नक्शे में भारत के अरुणाचल प्रदेश को अपना बताने की भी अमेरिकी सांसदों ने आलोचना की। दूसरी तरफ भूटान की सीमा में चीन के दावे की भी आलोचना की गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here