ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना  में मुंबई के 26/11 जैसा हमला हुआ है। दो बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। सड़क पर चल रहे आम लोगों पर गोलियों की बौछार करते हुए बंदूकधारियों आगे निकलने लगें। गोलियों की बरसात रेस्टोरेंट में बैठे लोगों पर किया गया।

गोली चलते ही चीख-पुकार मच गई। लोग यहां वहां भागने लगें। सड़क पर दहशत का माहौल बन गया। गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों लोग घायल हैं । खबर है कि मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। सुरक्षाबलो ने एक आतंकी को मार गिराया है।

इस हमले की निंदा पुरा विश्व कर रहा है। सभी लोग इससे आहत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है उन्होंने ट्वीट कर के लिखा, “विएना में हुए आतंकी हमले से गहरा सदमा लगा है।भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है।मेरी संवेदनाए पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ”

आतंकी हमला मध्य विएना में हुआ है। पास में लगे सीसीटीव फुटेज में हथियारों से लैस एक हमलावर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। ये हमलावर सड़क किनारे लेटे शख्स को निशाना बना रहा है। ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ ने इसे देश पर आतंकी हमला करार दिया है।  पुलिस ने सोमवार की रात को बताया, “शहर के केंद्र में एक पूजा स्थल के पास सबसे पहले गोलीबारी हुई। उसके बाद छह अलग-अलग स्थानों पर हमले हुए। पुलिस ने हथियारों से लैस कई संदिग्धों के देखे जाने की पुष्टि की है।

ऑस्ट्रिया सरकार ने कोरोना के बढ़ते कदम के कारण फिर से लॉकडाउन की घोषणा की थी। नियम लागू होने स पहले ही ये हमला हुआ। सभी लोग अपने परिवार के साथ लॉकडाउन के पहले का लुत्फ उठा रहे थे। इस हमले में एक भी आधिकारी घायल नहीं हुआ है।

आतंकियों ने रात के करीब 8 बजे (1900 GMT) हमले को अंजाम दिया जिसके बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में गोलीबारी की खबरें सामने आई। मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में, आंतरिक मंत्री कार्ल नेहमर ने कहा, “अभी तक जो जानकारी हमारे पास है उसके मुताबिक कम से कम एक हमलावर अभी जिंदा है जो अभी हमारी नजरों से दूर है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले में कितने हमलावर शामिल थे।

america

ओआरएफ से बात करते हुए ऑस्ट्रयाई नेता कुर्ज़ ने बयान दिया है कि, “आतंकी पुरी तरह से स्वचालित हथियारों स लैस थे। वो पूरी तरह तैयार भी थे।”  इससे पहले, उन्होंने ट्वीट किया, “हमारी पुलिस इस आतंकवादी हमले के अपराधियों के खिलाफ निर्णायक रूप से लड़ेगी। उन्होंने कहा, “हम आतंकवाद से कभी भयभीत नहीं होंगे और इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे।”

कुर्ज ने साफ किया कि जबतक पुलिस आतंकवाद विरोधी अभियान पर ध्यान केंद्रित करेगी तबतक वियना में प्रमुख इमारतों की सुरक्षा का जिम्मा सेना संभालेगी। नेहमर ने विएना निवासियों से अपने घरों में रहने और सभी सार्वजनिक स्थानों या सार्वजनिक परिवहन से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को स्कूल बंद रखे जाएंगे।

शहर को चारों तरफ से सेना ने घेर लिया है। हर तरफ सिर्फ पुलिस की सायरन और हेलिकॉप्टर में सुरक्षाबलों के जवान नजर आ रहे हैं। एएफपी के एक फोटोग्राफर ने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस शहर के विश्व प्रसिद्ध ओपेरा हाउस के पास वाले इलाके की रखवाली कर रही थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here