भारत को कई हजार करोड़ रूपए का चूना लगाकर, लंदन भागा हुआ बिजनेस मैन विजय माल्या आखिरकार कानून के शिंकजे में आ गया। लंदन में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वो कई महीनों से फरार चल रहा था। भारत सरकार कई बार इंग्लैड की सरकार से इस बारे में बात कर चुकी थी कि भारत से भागे हुए भगोड़ों को वहां की सरकार भारत सरकार को सौंप दे। अंततः भारत सरकार का प्रयास सफल हुआ और विजय माल्या लंदन से गिरफ्तार कर लिया गया। हांलाकि वहां की सरकार उसे भारत सरकार के हवाले करेगी कि नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

बता दें कि विजय माल्या ने भारतीय बैंकों का लगभग 9000 करोड़ रूपए का नुकसान करके लंदन भाग गया था। हांलाकि यहां की मोदी सरकार ने भारत में उसके कई संपत्तियों को जब्त करना चालू कर दिया था। लेकिन इतनी बड़ी रकम को वसूलना नामूमकिन था। विजय माल्या उस समय राज्यसभा का सांसद था जिस समय वो लंदन भागा था। सांसद होने का ही फायदा उठा कर वो भारत से भागने में सफल हो पाया था।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे जमानत भी मिल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here