Viral News : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। वो सोशल मीडिया के एक्टिव यूजर्स में से एक हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने ट्विटर फॉलोअर्स को अपने “स्टार्ट-अप हीरो” से मिलवाया।
Viral News : आनंद्र ने शेयर किया पोस्ट
तस्वीर में जो आदमी है, उसको परमजीत सिंह बताया गया है। आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक शख्स एक वक्त में रसना का सोल डिस्ट्रिब्यूटर था। 1984 में दंगे होने पर उसने सब कुछ खो दिया था। इसलिए उन्होंने टैक्सी चलाकर जीवन को फिर से शुरू किया। 6 साल बाद उनका एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। हालांकि शख्स ने इसके बाद भी हार नहीं मानी और अब वह ऑटो चलाता है।
पोस्ट को शेयर करते हुए, आनंद महिंद्रा ने लिखा, “वह मेरे स्टार्ट-अप हीरो हैं। उसने जो किया है, वो सबके लिए एक प्रेरणा है उसने अपने जीवन को फिर से शुरू किया है और.. न केवल एक बार, बल्कि दो बार।”
आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार, परमजीत सिंह के पिता एक सिविल सेवक थे। अपना खुद का काम शुरू करने पर, सिंह ने “रसना ब्रांड के एकमात्र डिस्ट्रिब्यूटर” के रूप में काम किया। उन्होने लाजपत नगर में एक बड़ा गोदाम खोला था और दिल्ली या उसकी आसपास की जगहों पर वह 7-8 ऑटो के साथ रसना पहुंचाने का काम करते थे।
1984 के दंगों में अपना कारोबार और डीलरशिप खोने के बाद, वो अनेक कंपनियों में काम करने में असफल रहे जिसके बाद परमजीत सिंह ने टैक्सी चलाना शुरू कर दिया।
लगभग सात साल बाद, सिंह के साथ मसूरी में एक “भयानक दुर्घटना” हुई और वह 13 दिनों तक कोमा में रहे। वह धीरे-धीरे अपने घुटने, हाथ और पसली मे लगी चोट से उबर पाए। सिंह एक स्ट्रोक भी गुजरे हैं। अब जीवित रहने और पेट भरने के लिए वो एक ऑटो-रिक्शा चलाते हैं।
आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को काफी सारे लाइक्स मिले हैं। इसे काफी लोगों ने शेयर भी किया है। लोगों ले इस पर अलग अलग कॉमेंट्स भी किए हैं।
संबंधित खबरें…