Weather Update: पूरे उत्तर भारत में गिरा Temperature, जानें अपने शहर का हाल

0
427
Weather Update, weather update today,weather today at my location
Weather Update

Weather Update:पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों की हवा बर्फीली हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार Punjab, Haryana, Western Uttar Pradesh, Gujarat के कुछ हिस्सों और राजस्थान में अगले 4 से 5 दिन में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है। दिल्ली सहित कई राज्यों में Temperature में गिरावट दर्ज की गयी है।

Weather Update: राजधानी दिल्ली में Temperature में गिरावट

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर को हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 18-20 दिसंबर के बीच ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बताते चलें कि इससे पहले इस साल का सबसे अधिक ठंड रविवार को दर्ज किया गया था।

Weather Update: बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड

तापमान में गिरावट के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में भी कड़ाके की ठंड है। बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। वहीं झारखंड में राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिलहाल ठंड बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश के मौसम पर पहाड़ी राज्यों में हुए बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है।

आने वाले दिनों में बढ़ने वाला है ठिठुरन

Weather update image

IMD की तरफ से कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश समेत राजस्थान के कुछ भागों में ठिठुरन बढ़ेगी । मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक पारा लुढ़कने से कंपकपी में बढ़ोतरी होगी। अगर पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो तापमान में 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here