मोदी मंत्रिमंडल 2.0 का विस्तार हो चुका है। 7 जुलाई को 43 मंत्रियों ने गोपनीयता की शपथ ली। मोदी का मंत्रिमंडल इस बार काफी अलग है। इसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक है। 36 मंत्रियों के साथ 9 महिलाएं भी शामिल हैं। कैबिनेट 2.0 महिला शक्ति के साथ काम करेगा। बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को मिलाकर अब केंद्रीय मंत्रिपरिषद में महिला मंत्रियों की कुल संख्या नौ हो गई है।

नई कैबिनेट में 15 कैबिनेट मंत्री हैं वहीं 28 राज्य मंत्री हैं। बुधवार को जिन महिला सांसदों ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली उसमें अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, शोभा करांदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक, डॉ भारती पवार, दर्शना जर्दोश शामिल हैं। पीएम मोदी ने नए चेहरों को दाव पर लगाया है। साथ ही महिला शक्ति पर भी ध्यान दिया है।

सभी महिला मंत्रियों ने शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य महिला मंत्री नजर आरही है। इस तस्वीर से साफ जाहिर होता है कि कैबिनेट में महिलाओं की चलेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शपथ ग्रहण के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें सभी महिला कैबिनेट मंत्री हैं। तस्वीर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी नजर आ रहे हैं। सीतारमण के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर महिला सशक्तिकरण को लोग और बढ़ावा दे रहे हैं।

बता दें कि, मीनाक्षी लेखी दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं उन्हें विदेश और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं अनुप्रिया पटेल को वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। शोभा करांदजले कर्नाटक से के उडुपी से दो बार से सांसद हैं। उन्हें कृषि विभाग मे राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं दर्शना जर्दोश गुजरात से हैं उन्हें कपड़ा और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

अन्नपूर्णा देवी झारखंड की कोडरमा सीट से सांसद हैं उन्हें शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा की हैं और उन्हें सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग का राज्यमंत्री नियुक्त किया गया है। डॉ भारती पवार महाराष्ट्र की डिंडोरी सीट से सांसद हैं। उन्हें महिला बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।

कैबिनेट विस्तार में सबसे अधिक अहमितय उत्तर प्रदेश को दी गई है। राज्य से कुल 15 मंत्री नए कैबिनेट में शामिल हैं। इसके बाद सबसे अधिक प्रतिनिधित्व पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और महाराष्ट्र को मिला है। 

महिला कैबिनेट पर खुशी जताते हुए पार्टी के समर्थक अन्य पार्टियों पर निशाना भी साध रहे हैं। भारतीय राजनीति तीखी टिप्पणी और हिन्दुत्व विचार धारा का प्रचार करने वाले सत्य सनातन नाम के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर लिखा,“मोदी जी के कैबिनेट में शामिल महिला मंत्री न ही किसी वंश विशेष से है, न ही किसी की नाक दादी नानी से मिलती है, सबसे अपना रास्ता खुद तय किया है, आप सभी को शुभकानाएं, हार्दिक बधाई, जय श्री राम”

https://twitter.com/REAL___HINDUVT/status/1412950174930853889

कैबिनेट में महिलाओं की अधिक भागीदारी देखकर भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,“माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नए मंत्रिमंडल विस्तार में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है। 11 महिलाओं को मंत्री पद दिया गया है। नरेंद्र मोदी जी का महिला सशक्तिकरण के लिए उठाया गया यह कदम महिलाओं के लिए राजनीति के क्षेत्र में और नए रास्ते खोलेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here