कोरोना से भारत सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है। यहां पर आए दिन मामले 2.50 लाख के पार पहुंच रहे हैं। मामलों को कंट्रोल करने के लिए भारत सरकार वैक्सीन से लेकर नाइट कर्फ्यू और अर्ध लॉकडाउन का सहारा ले रही है। इसके बाद भी कोरोना पीक पर है। आलम ये है कि, देश में फिर से लॉकडाउन जैसे हालात बन रहे हैं। दिल्ली में 19 अप्रैल रात 10 बजे से लेकर 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसे लोग लॉकडाउन का नाम दे रहे हैं। पर सरकार इसे कोरोना कर्फ्यू ही कह रही है। वहीं राजस्थान में भी सरकार ने अपने यहां 15 दिन के मिनी लॉकडाउन का ऐलान किया है। मुंबई में भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जैसे हालात है। अर्ध लॉकडाउन, कोरोना कर्फ्यू या नाइट कर्फ्यू की बता करें इन सब को देखर मजदूरों को पिछले साल का पलायन याद आ रहा है।

सड़कों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर मजदूरों का सैलाब दिख रहा है। पिछली बार की तरह मजदूर भारी संख्या में दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और गुजरात से पलायन कर रहे हैं।

भारत की राजधानी दिल्ली में कोरोना के संकट के कारण एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन इसका ऐलान किया और उनके इस ऐलान के तुरंत बाद ही आनंद विहार बस अड्डे, दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दोपहर से लेकर देर रात तक हजारों की संख्या में मजदूर घर वापसी को तैयार थे।

पलायन को लेकर मजदूरों की एक ही शिकायत है कि काफी मुश्किल से काम शुरू हो पाया था, लेकिन फिर लॉकडाउन लग गया है। ऐसे में पिछली बार की तरह ये लॉकडाउन फिर से बढ़ाया जाए, इसलिए वक्त रहते ही घर जाना सही होगा।

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना का प्रकोप जारी है और मजदूरों का पलायन भी लगातार हो रहा है। मुंबई, नासिक, नागपुर, पुणे, ठाणे समेत कई इलाकों से पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रेनों में भर-भर कर मजदूरों की वापसी हो रही है। यहां कोरोना के मामले जब बढ़ने लगे थे और लॉकडाउन के संकेत मिल रहे थे, तभी से लोग वापस आ रहे हैं। महाराष्ट्र में अभी भी 15 दिनों का मिनी लॉकडाउन लागू है।

lockdown

बता दें कि, जब साल 2020 में 24 मार्च को भारत में संपूर्ण लॉकडाउन लगा था उस समय लाखों की संख्या में मजदूर महाराष्ट्र से यूपी, बिहार आदि राज्यों की तरफ बढ़ रहे थे। इस बीच कई मजदूरों की मौत भी हो गई थी। कोरोना की दूसरी लहर में वो मंजर फिर नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here