World Food Day: क्या है विश्व खाद्य दिवस का इतिहास और क्यों मनाया जाता है?

0
409
World Food day
World Food day

विश्व खाद्य दिवस ( World Food Day) आज पूरे दुनिया में मनाया जा रहा है। इस दिन को 150 देशों में मनाया जाता है। 16 अक्तूबर को खाद्य दिवस दुनियभर में लोगों को खाने का महत्व समझाने के लिए मनाया जाता है। साल 1945 में इसी दिन रोम में खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization, FAO) की स्थापना की गई थी। यह संगठन वक्त के साथ बदलती टेक्नोलॉजी साथ कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है, ताकि पूरी दुनिया में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बढ़ाई जा सके और मालन्यूट्रिशन को रोका जा सके।

क्या है थीम?

साल 1979 में कांफ्रेंस ऑफ FAO ने वर्ल्ड फूड डे मनाने की घोषणा की थी। दुनिया के कई देश भुखमरी से पीड़ित हैं। विश्व खाद्य दिवस मनाने का अहम उद्देश्य भुखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक करना है। हर साल इस दिन को अलग-अलग थीम दी जाती है। बता दें, इस साल इस दिवस की थीम है “हमारे कार्य हमारा भविष्य हैं- बेहतर उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर वातावरण और बेहतर जीवन” (Our actions are our future- Better production, better nutrition, a better environment and a better life)।

1981 से हुई शुरुआत

संगठन के 20वें महासम्मेलन में इस दिन के बारे में प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद साल 1981 में हर साल इसे मनाया जाता है। इसके अलावा, कई और ऑर्गेनाइजेशन जैसे International Fund For Agricultural Development, World Food Program भी लोगों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करते हैं। 

ध्यान रहे कि भारत ही नहीं ब्लकि कई ऐसे देश है जहां पर लोग भुखमरी का शिकार हैं। यह दिन उन लोगों को समर्पित है। लोगों को जागरुक करना बेहद जरूरी है कि एक इंसान के लिए स्वस्थ भोजन की अधिक आवश्यकता होती है। आज भी लोग कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। हर साल हजारों लोग कुपोषण  के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। 150 देश मिलकर भुखमरी को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

World Sight Day : आंखों की बीमारियों को लेकर नहीं है जागरूकता, सही इलाज नहीं मिलने से स्थाई तौर पर लोग हो जाते हैं अंधे

World Mental Health Day 2021: जानें कब और कैसे हुई शुरुआत, क्यों मनाया जाता है मानसिक स्वास्थ्य दिवस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here