WTC पर हमला आज के ही दिन 9/11 को हुआ था, इस हमले को अमेरिका काले दिन के रूप में याद करता है। 20 साल पहले 2001 के हमले में लोअर मैनहट्टन (lower manhattan) और पेंटागन में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ( World Trade Center, Pentagon) के दो टावरों को निशाना बनाया गया था, जिसमें 2,977 लोग मारे गए और 25,000 से अधिक घायल हुए।

अमेरिका के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres)ने कहा है कि दुनिया 11 सितंबर के हमलों की 20वीं बरसी मना रही है, ऐसे में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा आतंकवाद के खिलाफ दो दशक पहले किए गए एकजुटता, एकता और संकल्प को याद करता है।

गुटेरेस ने कहा कि आज का दिन दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए उदासी का दिन है। संयुक्त राष्ट्र जीवित बचे लोगों को श्रद्धांजलि देता है। उन्होंने कहा कि हम 20 साल पहले अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा व्यक्त की गई एकजुटता, एकता और संकल्प को याद करते हैं, जिसका लक्ष्य “आतंकवाद के बिना भविष्य” है. उन्होंने कहा कि आज हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। अमेरिका साथ ही दुनिया भर में हर जगह आतंकवाद के शिकार सभी लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम उनके अधिकारों और जरूरतों को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कहा कि वे आज भी उतने ही एकजुट हैं, जितने दो दशक पहले आतंकवाद को रोकने और मुकाबला करने की प्रतिबद्ध थे। वहीं इस मौके पर 15 परिषद देशों के स्थायी प्रतिनिधियों और सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने न्यूयॉर्क में 9/11 स्मारक और संग्रहालय का दौरा किया।

3,000 लोगों की गई थी जान


गुटेरेस ने कहा कि आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका में कायरतापूर्ण और जघन्य हमलों में आतंकवादियों द्वारा 90 से अधिक देशों के लगभग 3,000 लोगों की जान ले ली गई थी। इस हमले में हजारों लोग घायल हुए थे। ये हमले अल-कायदा ने किए थे, इसे आत्मघाती हमलावरों द्वारा अंजाम दिया गया था। हमले में चार अमेरिकी यात्री जेट को कब्जे में लिया गया था, इनमें से दो को न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (World Trade Center, New York) के ट्विन टावर्स में उड़ाए गए थे। एक विमान अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी के बाहर पेंटागन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चौथा विमान पेंसिल्वेनिया के एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों ने कहा है कि 11 सितंबर, 2001 के हमलों का प्रभाव दशकों तक रहेगा। 9/11 के हमलों के बाद संयुक्त राज्य ने कई नए सुरक्षा कानूनों की शुरुआत की और दुनिया भर में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया।

2 घंटे में तबाह हो गया था ट्विन टावर

3000 लोगों में 400 पुलिस अफसर और फायरफाइटर्स भी शामिल थे। पूरी इमारत करीब 2 घंटे में मलबे में तब्दील हो गई थी। मारे गए लोगों में से केवल 291 की ही पहचान हो पाई।

अमेरिका ने लिया था बदला

हमले के पीछे अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) का हाथ था, जिसे 10 साल बाद अमेरिका ने 2 मई 2011 को पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मार गिराया था।

ये भी पढें

Holyfield और Belfort के बीच होगा ऐतिहासिक मुकाबला, कमेंटेटर की भूमिका दिखेंगे Trump

Pakistan के ISI Chief Lt Gen Faiz Hameed अफगानिस्तान पहुंचे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here