WWE Crown Jewal 2021 में Goldberg ने Bobby Lashley को धराशायी करने के बाद पहली बार Instagram पर दी प्रतिक्रिया

0
506
goldberg
goldberg

WWE Crown Jewel 2021 में पिछले हफ्ते गोल्डबर्ग (Goldberg) ने वो किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। गोल्डबर्ग ने नो होल्ड्स बार्ड मैच में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को चित कर दिया। WWE में गोल्डबर्ग ने काफी लंबे समय के बाद बड़ी जीत हासिल की है। गोल्डबर्ग ने 15 फुट उपर से स्पीयर देकर नीचे गिरा दिया। गोल्डबर्ग का ये मूव सबसे अच्छा मूव था। ये देखकर सभी चौंक गए थे।

WWE Crown Jewal 2021 में गोल्डबर्ग ने बॉबी लैश्ले को हराया

नो होल्ड्स बार्ड में गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले ने शानदार प्रर्दशन किया। 54 साल के गोल्डबर्ग ने मैच के अंत में बाजी मारकर सबको चौंका दिया। गोल्डबर्ग ने Crown Jewal में मिली जीत पर खुशी मनाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की। गोल्डबर्ग ने कैप्शन में बस ‘Revenge’ लिखा। इसका मतलब गोल्डबर्ग ने लैश्ले से बदला ले लिया।

SummerSlam 2021 में गोल्डबर्ग और लैश्ले के बीच मैच हुआ था। इस मैच के बीच में गोल्डबर्ग के पैर में चोट लग गई थी। इस वजह से लैश्ले ने अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड की। लैश्ले ने इसके बाद गोल्डबर्ग के बेटे पर भी अटैक किया था। गोल्डबर्ग ने कहा था कि वो अपने बेटे पर हुए अटैक का बदला लेंगे। इस बार Crown Jewel में गोल्डबर्ग ने ये काम कर के दिखाया। गोल्डबर्ग अब WWE में कब नजर आएंगे ये किसी को नहीं पता। शायद इस साल वो रिंग में नजर नहीं आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here