Yamuna Expressway पर हुआ भीषण हादसा, बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Yamuna Expressway पर हपए हादसे में महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो परिवारों के कई सदस्यों की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
333
Yamuna Expressway Accident

Yamuna Expressway पर आज सुबह एक और भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा तड़के सुबह 5 बजे हुआ है। हादसे में तेज रफ्तार कार रोड़ पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही बेहद दर्दनाक मौत हो गई।

परिवार के कई सदस्यों की गई Yamuna Expressway एक्सीडेंट में जान

Yamuna Expressway पर आज सुबह 5 बजे हुए इस भीषण हादसे में एक बोलरो पीछे से ट्रक में जा घुसी। एक्सीडेंट के समय गाड़ी में 7 लोग सवार थे। खबरों के अनुसार गाड़ी में सवार लोगों में से 5 की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 2 लोगों को पास के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इन दो लोगों की हालत अब भी बेहद नाजुक बताई जा रही है। बोलेरो में दो परिवार के सदस्य सवार थे जो कर्नाटक और महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

FSiRtvjVUAAddaE?format=jpg&name=small

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

मौके पर पहुंची गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक यह घटना आज सुबह 5 बजे इलाके के Yamuna Expressway पर आगरा से नोएडा जाते समय हुआ। जेवर टोल प्लाजा से पहले ट्रक में पीछे से एक बोलेरो ने टक्कर मारी। हादसा इतना भयंकर था कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और उस पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर काफी लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने सूझबूझ से गाड़ियों को हटाकर रस्ता साफ कराया।

मृतकों का विवरण

1-चन्द्र कांत नारायण बुराड़े (68) पुणे (महाराष्ट्र)-पुरुष

2-श्रीमती स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े (59) पुणे (महाराष्ट्र)-महिला

3-श्रीमती मालन विश्वनाथ कुंभार (68) पुणे (महाराष्ट्र)-महिला

4-श्रीमती रंजना भरत पवार (60) पुणे महाराष्ट्र-महिला

5-श्रीमती नुवंजन मुजावर (53) (कर्नाटक)-महिला

FSiZ dsUYAAzA0j?format=jpg&name=medium

घायलों का विवरण

1-श्री नारायण रामचन्द्र कोलेकर (40) महाराष्ट्र-पुरुष

2-श्रीमती सुनीता राजू गस्टे (35) कर्नाटक-महिला

संबंधित खबरें:

UP News: लखनऊ के सीबीआई कोर्ट पहुंचे Azam Khan, जल निगम भर्ती घोटाले की होनी है सुनवाई

APN News Live Updates: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, यूपी डीजीपी मुकुल गोयल को उनके पद से हटाया गया, पढ़ें 11 मई की सभी बड़ी खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here