Yogi Cabinet 2.0 में किन चेहरों को मिलेगी जगह? यहां देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में होगा। बताया जा रहा है कि देश के नामचीन हस्तियों को समारोह में आने का न्योता दिया गया है।

0
1414
Yogi Cabinet 2.0
Yogi Cabinet 2.0

Yogi Cabinet 2.0: भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूर्ण हो गई है। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानि आज शाम 4:00 बजे प्रदेश की राजधानी लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हजारों अतिथियों के समक्ष मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले, उन्हें सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

Yogi Cabinet 2.0: देश के नामचीन हस्तियों को दिया गया है न्योता

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में होगा। बताया जा रहा है कि देश के नामचीन हस्तियों को समारोह में आने का न्योता दिया गया है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीएम आदित्यनाथ के साथ उनके कुछ कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। यहां हम योगी के संभावित कैबिनेट के बारे में बता रहे हैं।

CM Yogi Adityanath
Yogi Cabinet 2.0

इन विधायकों को मिल सकता है Yogi Cabinet 2.0 में जगह

  • देवरिया से शलभमणि त्रिपाठी
  • कन्नौजो से असीम अरुण
  • सरोजिनी नगर से राजेश्वर सिंह
  • सुरेंद्र कुशवाह
  • नितिन अग्रवाल
  • इटावा निर्वाचन क्षेत्र से सरिता भदौरिया
  • मैनपुरी सदरी से जयवीर सिंह
  • रायबरेली से अदिति सिंह
  • बलिया से दयाशंकर सिंह
  • अपर्णा यादव
  • मऊ से रामविलास चौहान
  • फर्रुखाबाद की डॉक्टर सुरभि
  • डॉक्टर संजय निषाद
  • प्रयागराज से वाचस्पति
  • तमकुही राजो से आसिम राय
  • सुनील शर्मा
Yogi Adityanath lays foundation stone of medical college in Amethi
Yogi Cabinet 2.0
  • राजेश त्रिपाठी
  • बलिया से केतकी
  • देवबंद से कुंवर ब्रजेश
  • अयोध्या से रामचंद्र यादव रुदौली

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here