केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में मशाल जुलुस! हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता

इस वजह से गई राहुल गांधी की सदस्यता

0
70
Youth Congress Workers
Youth Congress Workers

Youth Congress Workers: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस में केंद्र सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। आज यानी रविवार से कांग्रेस ने दिल्ली के राजघाट समेत तमाम प्रदेश कार्यालयों में संकल्प सत्याग्रह करने का फैसला किया। वहीं, शाम में दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस के द्वारा मशाल जुलुस निकालने की कोशिश की गई।

Youth Congress Workers
Youth Congress Workers

Youth Congress Workers ने जंतर-मंतर रोड पर की मशाल जुलुस निकालने की कोशिश

आज शाम में दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस के द्वारा मशाल जुलुस निकालने की कोशिश की गई। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के विरोध में जंतर-मंतर रोड पर ‘मशाल जुलुस’ निकालने की कोशिश यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई। इसे दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने मौके से कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया।

इस वजह से गई राहुल गांधी की सदस्यता

गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराया गया। जिसके बाद राहुल को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। चार बार सांसद रह चुके राहुल को अयोग्य ठहराए जाने के बाद आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। जब तक कि कोई उच्च न्यायालय उनकी दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगाता है।

यह भी पढ़ेंः

बाहुबली अतीक को गुजरात से यूपी लाने की तैयारी,क्या पलट जाएगी गाड़ी? Akhilesh Yadav ने कसा तंज

“कांग्रेस का मतलब परिवारवाद”, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here