Tourism Places : अगर घूमने का कर रहा है मन तो इन जगहों पर जाने का बना लें प्लान

0
1217
Tourism Places
Tourism Places : अक्टूबर में कहीं घूमने का कर रहा है मन, तो इन जगहों पर जाने का बना लें प्लान

Tourism Places : घूमने का शौक तो हर किसी को होता है। खासकर अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के महीने में लोगों को बस एक वजह चाहिए होती है। एक नए सफर पर निकलने की तो चलिए, आज हम आपको बताते है अक्टूबर में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहें।

जीरो (ziro, Arunachal Pradesh)

अरुणाचल प्रदेश में बसा जीरो एक वल्र्ड हेरीटेज साइट है। जो लोग शांति और सुकून में कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो ये जगह उनके लिए बहुत बेस्ट है। अक्टूबर के इस खुशनुमा मौसम में जीरो का मिजाज़ तो कुछ अलग ही सुहाना हो जाता है। ये जगह हर किसी के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहाँ पहाड़ हैं, हरियाली है, इसके अलावा यहाँ की संस्कृति को जानने और समझने का मौका मिलता है। आप यहाँ पर आएँ तो आसपास की जगहों पर भी ज़रूर जाएँ।

Tourism Places

Tourism Places लाचेन (Lachen, Sikkim)

लाचेन सिक्किम का एक छोटा-सा खूबसूरत कस्बा है। अगर आप रोमांचक डेस्टिनेशन पर आना चाहते हैं तो लाचेन आपके लिए बेस्ट होगा। क्योंकि लाचेन एक शानदार जगह है, जो चारों तरफ से बर्फीली पहाड़ी घाटियों से घिरा हुआ है। अक्टूबर में लाचेन बहुत सारे लोग आते हैं। यहाँ आने का प्लान आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ बना सकते हैं। आप लाचेन में थांगु घाटी, चोपता घाटी, लाचेन मठ और गुरुडोंगमर लेक को जरूर देखें।

Tourism Places

Tourism Places डूवर्स (Dooars, West Bengal)

पश्चिम बंगाल का  डूवर्स भी खास प्लेसों में माना जाता है । डूवर्स शब्द की उत्पत्ति डोर से हुई है। जिसका हिंदी में मतलब है, दरवाजा डूवर्स, एक खूबसूरत जगह है। जिसे पूर्वोत्तर भारत का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। डूवर्स अपनी बायोडायवर्सिटी और जंगलों के लिए भी फेमस है। आपको दूर-दूर तक जंगल ही जंगल नज़र आएँगे। इसी वजह से यहाँ हरियाली बहुत है। यहाँ आप अपने वीकेंड को आराम से गुज़ार सकते हैं।

Tourism Places

Tourism Places लोनावाला (Lonavala Maharashtra)

प्रकृति प्रेमियों के लिए मुंबई के  दो बेहतरीन जगहें लोनावाला और खंडाला मुंबई वालों के लिए जानी-मानी जगहें हैं। अक्टूबर में लोनावाला काफी खूबसूरत हो जाता है। मुंबई वाले तो अपना वीकेंड मनाने वहीं जाते हैं। इस समय जो मौसम होता है उससे यहाँ के पहाड़ हरे-भरे लगने लगते हैं। टूरिस्ट इस नजारे को एंजॉय करने के लिए मुुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रोड ट्रिप करते हैं। यहाँ के नज़ारे और हरियाली के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आप यहाँ ट्रेकिंग और कैंपिंग का भी मज़ा ले सकते हैं।

Tourism Places

Tourism Places नीमराना (Neemrana, Rajasthan)

राजस्थान का नीमराना भी अपनी खूबसूरतीं के लिए जाना जाता है। अक्टूबर में ज्यादातर टूरिस्ट राजस्थान जाते हैं। लोग दिल्ली से जोधपुर, जयपुर और उदयपुर जाते हैं नीमराना में आपको उतनी ही सुंदरता देखने को मिलेगी जितने कि राजस्थान के बाकी शहरों में। नीमराना, राजस्थान के चुनिंदा सबसे खास टूरिस्टों में आता है, जहाँ भारी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आते हैं। वीकेंड पर आप दिल्ली से यहाँ बड़े आराम से आ सकते हैं।

Tourism Places

Tourism Places शिलांग (Shillong, Meghalaya)

मेघालय का शिलांग भी अक्टूबर में जाने के लिए बहुत अच्छी जगह है। शिलांग में लोग रोड़ ट्रिप करने आते है। शिलांग मेघालय का सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ हैं। शिलांग ऐसी जगह है जहाँ ज्यादा पैदल नहीं चलना होता। चारों तरफ तैरते बादल और लंबे पाइन के पेड़, घाटियाँ सब कुछ इस जगह को शानदार बनाता है। अगर आप अक्टूबर का प्लान बना रहे हैं तो शिलांग का जरुर बना लीजिए।

shilang

Tourism Places नैनीताल (Nainital, Uttarakhand)

वैसे तो उत्तराखंड अपनी सुंदरता के लिए ही जाना जाता है। यहां ऐसी कोई जगह नहीं है जो देखने लायक ना हो, और जब अक्टूबर की बात आती है। तो नैनीताल के अलावा और कोई नाम हो ही नहीं सकता आज भी नैनीताल में सबसे अधिक लोग आते हैं। इसे भारत का लेक डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है। क्योंकि ये पूरी जगह झीलों से घिरी हुई है। ‘नैनी’ शब्द का अर्थ है, आँखें और ‘ताल’ का अर्थ है झील। झीलों का शहर नैनीताल उत्तराखंड के सबसे फेमस जगहों में से एक है।

nainital new

Tourism Places स्पीति (Spiti, Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश की स्पीति, पहाड़ों से घिरी एक प्यारी और खूबसूरत घाटी है। ये जगह देश के सबसे कम आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। उत्तर भारत में अक्टूबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, स्पीति। फिरोजा-ग्रे स्पीति नदी, घाटी के ईंट-मिट्टी के घरों, हरे-भरे खेतों और घाटी के चारों ओर बिखरे हुए मठ नये लोगों के लिए एक आकर्षण है।

spiti

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here