UP Election 2022: Akhilesh Yadav से मिलने सपा ऑफिस पहुंचे Chandrashekhar Azad, Bhim Army और सपा में होगा गठबंधन!

0
422
Chandra Shekhar Azad
Chandra Shekhar Azad

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले Akhilesh Yadav का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। Bhim Army के प्रमुख Chandrashekhar Azad समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही थी। शुकवार को आजाद सपा प्रमुख से मिलने समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पहुंचे हैं।

UP Election 2022: दलित युवाओं Bhim Army की अच्छी पकड़ मानी जाती है

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित मतदाताओं की काफी संख्या है। और Bhim Army की पकड़ हाल के दिनों में दलित युवाओं के बीच तेजी से बढ़ी है। ऐसे में दोनों दलों के साथ आने के बाद गठबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

UP Election 2022: क्या है उत्तर प्रदेश का जातिगत गणित?

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की राजनीति में धर्म और जाति का फैक्टर सबसे अहम रहा है। हालांकि किस जाति के कितने मतदाता हैं इसे लेकर कोई पुख्ता डेटा उपलब्ध नहीं है। लेकिन तमाम दलों और राजनीति के जानकारों की तरफ से लगातार दावें होते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में OBC वोट बैंक सबसे अधिक लगभग 41 प्रतिशत है। जिसमें सबसे अधिक संख्या यादवों की है। लेकिन इसके साथ ही कई और भी जातियां हैं जिनका मजबूत सामाजिक आधार रहा है।

UP Election 2022: 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को उसके सहयोगी दलों को अगर मिला दिया जाए तो 41.4 प्रतिशत वोट मिले थे। सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और उसे लगभग 28 प्रतिशत वोट मिले थे। बीएसपी ने अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था उसे लगभग 22 प्रतिशत वोट मिले थे।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं

UP Election 2022: पहला चरण: 14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 जनवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 24 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 27 जनवरी को, 10 फरवी को मतदान।

दूसरा चरण: 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 29 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 14 फरवरी को मतदान।

तीसरा चरण: 25 जनवरी को नोटिफिकेशन, 1 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 2 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 4 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 20 फरवरी को मतदान।

चौथा चरण : 27 जनवरी को नोटिफिकेशन, 3 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 4 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 7 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,23 फरवरी को मतदान।

पांचवां चरण : 1 फरवरी को नोटिफिकेशन, 8 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 9 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 11 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,27 फरवरी को मतदान।

छठा चरण : 4 फरवरी को नोटिफिकेशन, 11 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन ,14 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 16 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस , 3 मार्च को मतदान।

सातवां चरण: 10 फरवरी को नोटिफिकेशन, 17 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 18 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 21 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 7 मार्च को मतदान।

UP Election 2022 से संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here