Rameswaram में बन रहा है ‘वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज’? विशेषताएं जानकर रह जाएंगे हैरान

0
612

Rameswaram: भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज तमिलनाडु के Rameswaram  में बन कर तैयार हो रहा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इस ब्रिज की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस ब्रिज को सितंबर 2021 में पूरा करने का प्रस्ताव है लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देर हो रही है। बताया जा रहा है कि अब इस ब्रिज को साल 2022 तक पूरा कर दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने जो फोटो अपने सोशल मीडिया पर सांझा किया है, उसके नीले आसमान के नीचे साइट पर तैनात मजदूर और मशीन काम कर रहे है। भारतीय रेलवे के द्वारा बनाया जा रहा 2.05 किलोमीटर का यह पुल रामेश्वरम के मुख्य रास्तों को जोड़ेगा। अभी पंबन रेल ब्रिज जो रामेश्वरम को भारत के मुख्य रास्तों को जोड़ा हुआ है। वह रास्ता करीब 105 साल पुराना है।

जानें क्या है इस ब्रिज में खास?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव नें सोशल मीडिया पर ब्रिज की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि नया पंबन ब्रिज, जो कि भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज, टारगेट मार्च 2022 इस 2 किमी के शानदार ब्रिज को बनाने में लगभग 250 करोड़ का लागत लग रहा है। इस शानदार ब्रिस के अंदर तकनीक का प्रयोग किया गया है। जिसमें शेजर रोलिंग लिफ्ट लगाया गया है जिससे बड़े पानी के जहाजों को गुजरने के लिए ब्रिज अपने आप खुल जाएगा। इस ब्रिज के दोनो कोने पर सेंसर लगाया गया है। इस ब्रिज को इलेक्ट्रो-मेकेनिकल कंट्रोल्ड सिस्टम से चलाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर बताया कि यह ब्रिज साल 2022 मार्च तक बनके तैयार हो जाएगा। यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज बन कर तैयार होगा।

यह भी पढ़ें: 

Abhimanyu Mithun ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास, 10 साल पहले खेला था Team India के लिए आखिरी मैच

Tata के पास 68 साल बाद वापस आया Air India, बोले रतन टाटा- Welcome back, Air India

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here