Viral Video: मुस्लिम व्यक्ति सुना रहा है महाभारत कथा, Tejashwi Yadav ने कहा, “मेरा भारत महान”

0
599
Viral video
Viral video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति महाभारत कथा (Maharashtra Katha) सुना रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग यह कहते हुए शेयर कर रहे है कि देश को बांटने वलों के मुंह पर यह करारा तमाचा है।

वीडियो को IAS 2009 Batch. Chhattisgarh Cadre. के अवनीशन शरन (Awanish Sharan) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, अति सुंदर। वीडियो को 11.8 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। 2 हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है। और 233 लोगों ने कमेंट किया है।

Tejashwi Yadav का ट्वीट

इस वीडियो को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्हेंने शेयर करते हुए लिख कि, “मेरा भारत महान! हमारे देश की इसी खूबसूरती, तहज़ीब, भाईचारे और मोहब्बतों को कुछ नफ़रती ताक़तें समाप्त करना चाहती है लेकिन हम सब ऐसा होने नहीं देंगे। जय हिंद!”

वीडियो में दिख रहा है कि एक मुस्लिम व्यक्ति महाभारत कथा सुना रहा है। गाने के अंदाज में कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति को बयां कर रहा है। आस पास खड़े कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे हैं।

बता दें कि, वीडियो शानदार है ही इसे देखने के बाद सोशल मीडिय यूजर कह रहे हैं कि यह आदमी आज का रसखान है। वही रसखान जिनका असली नाम  सैयद इब्राहिम था। रसखान को लोग कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति के कारण जानते हैं। उन्होंने कृष्ण के नाम अनेकों दोहे लिखे हैं। रसखान कान्हा के बड़े भक्त थे। उनका जन्म 1548 में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था और मृत्यू कान्हा की नगरी वृंदावन में 1628 में हुई थी।

रसखान के दोहे

जैसो शिंगार वा चित्र में हतो

तैसोई वस्त्र आभूशन अपने श्रीहस्त में धारण किए

गाय ग्वाल सखा सब साथ लै के आप पधारे।

चित्र में श्रीकृष्ण का जैसा श्रृंगार था कृष्ण ठीक उसी प्रकार का वस्त्र आभूशन पहन

कर पीताम्बर रूप में अपने ग्वाल बाल गोपों के साथ वे रसखान से मिलने गोपीकुंड

पहुंच गये जहां रसखान बैठकर कृष्ण के प्रेम में आंसू बहा रहे थे।

यह भी पढ़ें:

Shree Krishna Janmashtam 2021: कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन कवियों ने कुछ इस तरह किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here