Viral Video: दूल्हे के साथ दुल्हन ने ऐसा किया डांस दंग रह गए बाराती, देखें Video

0
374
Viral Video
Viral Video

Viral Video: शादियों का सीजन आने वाला है। इससे पहले सोशल मीडिया पर शादी में डांस करते हुए फूफा जी, मौसा जी और दूल्हा- दुल्हन का वीडियो वायरल होने लगा है। पहले जब शादियां होती थी तो दुल्हन गुड़िया की तरह शांत बैठी रहती थी लेकिन अब की शादियों में दुल्हने कमाल का डांस करती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन जमकर नाच रही है। दुल्हन तो डांस कर ही रही साथ मे दूल्हे को भी खूब नचा रही है।

देखें वीडियो

दुल्हन के इस शानदार डांस को बाराती काफी Enjoy कर रहे हैं। स्टेज पर दुल्हन अपने होने वाले पति के साथ बन्ना रे बाग में झूला डालो गाने पर डांस कर रही है। वहां पर बैठे लोग दुल्हन का डांस देख दंग हैं। बारातियों को यकीन नहीं हो रहा है कि यह वही दुल्हन है जिसकी शादी है। बिना किसी की परवाह किए दुल्हन खूब नाच रही है।

डांस करते हुए जब दुल्हन को अलग अंदाज सूझता है तो नीचे बैठे हुए व्यक्ति से चेयर मांगती है। फिर चेयर पर पति को बैठाकर डांस करने लगती है। पीछे तालियों का शोर सुनाई दे रहा है।

करीब 2 मिनट के इस वीडियो में दुल्हन एक मिनट भी नहीं रुकती है। अलग अलग तरह से डांस करती रहती है। दुल्हन का साथ उसका पति दे रहा है। अपनी पत्नी के साथ दुल्हा भी जैसे तैसे डांस करने की कोशिश कर रहा है। दोनों के डांस का लोग खूब आनंद ले रहे हैं। लहंगे में तो चलना मुश्किल होता है। यहां पर दुल्हन शादी का पूरा जोड़ा पहन कर डांस कर रही है। दुल्हन के हिम्मत को लोग सलाम कर रहे हैं।

लहंगे में दुल्हन इतने आराम से डांस कर रही हैं कि मानो उसे कितना आनंद आ रहा है। वैसे दुल्हन का डांस काबिले तारीफ है।

यह भी पढ़ें:

Viral Video: दूध पीती हुई बिल्ली के Cute Video ने लोगों का जीता दिल, आप भी देखें

Viral Video: Sunny Leone के Song पर दुल्हन का ऐसा बिंदास डांस आपने नहीं देखा होगा! दुल्हा भी रह गया हैरान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here