Munmun Dhamecha कौन हैं जो Aryan Khan के साथ ली गयीं हैं हिरासत में?

0
930
Munmun Dhamecha
Munmun Dhamecha कौन है?

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई क्रूज शिप रेड (Mumbai Cruise Ship Raid) मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार Shahrukh Khan के बेटे Aryan Khan, Munmun Dhamecha और अरबाज सेठ मर्चेंट (Arbaaz Seth Merchantt) समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

आर्यन खान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान (Gauri Khan) के बेटे है इसलिए आर्यन का नाम कल से मीडिया में छाया हुआ है। आर्यन के साथ दो और नाम चर्चा में हैं प‍हला अरबाज सेठ मर्चेंट और दूसरा मुनमुन धमेचा। अरबाज शाहरुख खान के बेटे आर्यन के बहुत खास दोस्‍त है तो वहीं मुनमुन धमेचा एक Model हैं।  

कौन हैं मुनमुन धमेचा?

मुंबई क्रूज शिप रेड (Mumbai Cruise Ship Raid) मामले में गिरफ्तार हुई मुनमुन धमेचा पेशे से एक फैशन मॉडल हैं और उनका संबंध एक Business Family हैं। मुनमुन की उम्र 39 साल है।

मुनमुन धमेचा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले की रहने वाली हैं। फिलहाल उनके परिवार का कोई भी सदस्‍य मध्य प्रदेश में उनके घर में नहीं रहता है। मुनमुन की माता और पिता दोनों की मृत्‍यु हो चुकी हैं। पिछले साल ही उनकी मॉं का निधन हुआ था। मुनमुन धमेचा का भाई प्रिंस धमेचा दिल्ली में काम करता है। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई सागर से की थी। मुनमुन धमेचा और उनके भाई प्रिंस कुछ दिन भोपाल में भी रहे हैं और 2014 में वो अपने भाई के साथ दिल्ली आ गई थी।

मुनमुन के Instagram में करीब 11 हजार Followers है और उन्‍होंने अपनी Modeling Shoots की कई Photos पोस्‍ट की हैं। गुरु रंधावा (Guru Randhawa), सुयश राय (Suyyash Rai) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) जैसे कई मशहुर हस्तियों के साथ उनकी Photos हैं।

शनिवार की रात को NCB ने मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में छापेमारी की थी। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी को इस बात की जानकारी मिली थी कि मुंबई से गोवा (Mumbai To Goa) जाने वाले शिप में ड्रग पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए एनसीबी अधिकारियों ने भेष बदलकर पार्टी में शामिल हुए इस पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :जब Shahrukh Khan ने इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरा बेटा बड़ा होने पर ले सकता है ड्रग्स’, अब वायरल हो रहा वीडियो

NCB करेगी Aryan Khan को कोर्ट में पेश, Gauri Khan भी रवाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here