बीजेपी में शामिल होंगे Captain Amarinder Singh? शाम को Amit Shah और J.P Nadda से कर सकते हैं मुलाकात

0
502
Captain Amarinder Singh
Capt Amarinder Singh to join BJP

Captain Amarinder Singh के इस्तीफे और पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में काफी उठा पटक के बाद कांग्रेस पार्टी को लग रहा था कि उनकी मुश्किलें खत्म हो गई हैं। लेकन जो ब्रेकिंग न्यूज सामने आ रही है उसे देख कर तो यही कहा जा सकता है कि पार्टी के ऊपर से ग्रहण हटा नहीं है। दरअसल आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (National President of BJP Jagat Prakash Nadda) से मुलाकात करने वाले हैं।

3.30 बजे पंजाब से दिल्ली के लिए होंगे रवाना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दोपहर 3.30 बजे पंजाब से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अमरिंदर सिंह राजधानी में शाम तक जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा के साथ गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी होंगे। यह अहम बैठक शाम तक होने की संभावना जताई जा रही है।

अहम बात तो यह है कि कैप्टन के इस्तीफे बाद पंजाब की नई कैबिनेट में अमरिंदर के महज 4 मंत्रियों को ही जगह दी गई है। इसलिए यह संभावना अधिक जताई जा रही है कि सीएम पद छोड़ने के बाद अमरिंदर अब कांग्रेस का साथ भी छोड़ सकते हैं।

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ काफी विवाद के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 18 सितंबर को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। कैप्टन के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। चन्नी राज्य के पहले दलित सीएम हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस उनका लगातार अपमान कर रही है।

कांग्रेस पार्टी ने सरकार न चलाने का लगाया था आरोप

इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, मेरे ऊपर आरोप लगा है कि, मैं सरकार को ठीक से चला नहीं पाया। इसे लेकर विधायक दल की बैठक होने वाली थी। मुझे अपमानजनक महसूस हो रहा था। यही कारण है कि मैंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा था कि, मेरे ऊपर सरकार न चलाने का संदेह है।

उन्होंने कहा था कि, इस्तीफा देने का फैसला मैंने आज सुबह ही कर लिया था। कुछ माह के भीतर मेरे साथ यह तीसरी बार हो रहा है। मेरा अपमान किया गया। उन्होंने कहा था कि, राजनीति को लेकर मैं क्या करूंगा यह टीम के साथ बैठक करने के बाद ही साफ बताउंगा लेकिन उन्होंने यहां पर साफ कर दिया है कि, मैं कांग्रेस का नेता हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा।

कैप्टन ने कहा था कि, साढे नौ साल मैं मुख्यमंत्री रहा लेकिन फिर भी मुझपर सरकार न चलाने का आरोप लग रहा है। कांग्रेस आलाकमान को यही कहना चाहूंगा कि, उन्हें जिसपर यकीन है उसे सीएम बना दें। बता दें कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह अभी भी विधायक पद पर बने हैं। वहीं उनके साथ 24 से अधिक विधायक हैं।

Anil Vij ने दिया था न्योता

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद बीजेपी नेता और हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को राष्ट्रवादी बताया था। साथ ही साथ बीजेपी में आने का न्योता भी दिया था। तब अनिल विज ने लिखा था, ‘राष्ट्रवादी कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके रास्ते में बाधा थे, इसलिए उन्हें राजनीतिक रूप से मार दिया गया। पंजाब में सभी राष्ट्रवादी ताकतों को कांग्रेस के गलत मंसूबों को नाकाम करने के लिए हाथ मिलाना चाहिए।’

यह भी पढ़ें:

Punjab Congress All Out: Batsman ने Captain को किया बोल्ड, Amarinder Singh ने दिया इस्तीफा

Captain Amarinder Singh के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पर हमलावर हुई BJP, ट्वीट कर लताड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here