अजब-गजब: महिला ने 70 साल की उम्र में मां बनकर बनाया रिकॉर्ड

0
813
pregnant woman
pregnant woman

70 साल की उम्र में मां बनकर गुजरात की एक महिला ने दुनिया की सबसे बुजुर्ग की मां बनने का दावा किया है। महिला का दावा है कि उम्र के 7वें दशक में पहली बार मां बनी हैं। महिला का नम जीवनबेन राबरी और उनके पति का नाम मालधारी है।

जीवनबेन के पति की उम्र इस समय 75 सा की है। पति-पत्नी घर में आये नन्हें मेहमान से बहुत खुश हैं। आइवीएफ तकनीक से बच्चे को जन्म देने वाली जीवनबेन पति मालधारी के साथ गुजरात के एक छोटे से गांव मोरा में रहती हैं।

जीवनबेन के पास उम्र को प्रमाणित करने का कोई दस्तावेज नहीं है

महिला के पास उम्र को प्रमाणित करने के लिए कोई भी सरकारी पहचानपत्र नहीं है, लेकिन उनका दावा है कि वह इस समय 70 साल की हैं। उनके मुताबिक घर का नन्हा मेहमान शादी के पूरे 45 साल के बाद आया है। जिसकी वजह से घर ही नहीं पूरे गांव के लोग खुश हैं।

इस मामले में डा. नरेश भानुशाली ने कहा कि जीवनबेन की उम्र अधिक होने के कारण पैदा होने वाली परेशानियों से बच्चे को जन्म देना मुश्किल था लेकिन पति-पत्नी दोनों को भगवान पर अटूट भरोसा था इसलिए उन्होंने इस असंभव और कठिन काम को आसानी संभव बना दिया।

2009 में ब्रिटेन की एक महिला ने अधिक उम्र में मां बनने का रिकॉर्ड बनाया था

गौरतलब है कि साल 2009 में दुनिया की सबसे अधिक उम्र में मां बनने का रिकॉर्ड ब्रिटेन की एलिजाबेथ एडिनी के नाम था, जिन्होंने मई 2009 में बेटे को जन्म दिया था। बच्चे को आईवीएफ तकनीक के जरिए यूक्रेन में पैदा कराया गया था क्योंकि ब्रिटेन में 50 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए आइवीएफ की तकनीक नहीं अपनाई जा सकती है।

एलिजाबेथ एडिनी का नाम जरूर बुजुर्ग उम्र में मां बनने का है लेकिन एक अन्य भारतीय महिला एरामत्ती मंगायम्मा का भी दावा है कि उन्होंने सितंबर 2019 में 74 साल की उम्र में जुड़ुवा बच्चों को जन्म दिया।

इसे भी पढ़ें: अजब-गजब: उत्तरी अमेरिका में आधी नर-मादा वाली मिली चिड़िया, शोध में हुआ खुलासा

अजब गजब, जहां मृत शरीर से होती है शादियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here