इस साल देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ (Independence day 2021) मना रहा हैं। इसे आजादी का अमृत महोत्सव का नाम दिया गया।
हर साल 15 अगस्त का दिन हरेक भारतीय के लिए खास होता है। इस दिन की कीमत अपने आप में बहुत ज्यादा है। हजारों लोगों की कुर्बानियों के बाद भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। इस आजादी के पर्व पर हर कोई अपने-अपने तरीके से बधाई देता है।

ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं देशभक्ति से लबरेज स्वतंत्रता दिवस की कुछ शानदार कोट्स(Quotes), जिन्हें आप शेयर कर अपने करीबियों को हैप्पी इंडिपेंडेंस डे बोल सकते है…

हम आजाद हैं, ये आजादी कभी छिनने नहीं देंगे, तिरंगे की शान को हम कभी मिटने नहीं देंगे, कोई आंख भी उठाएगा जो हिंदुस्तान की तरफ, उन आंखों को फिर दुनिया देखने नहीं देंगे।


तिरंगा हमारा शान-ए-जिंदगी, वतन परस्ती हैं वफा-ए-जमीं, देश के मर मिटना काबुल है हमें, अखंड भारत के स्वपन का जुनून हैं हमें।


देशभक्तों से ही देश की शान है, देशभक्तों से ही देश का मान है, हम उस देश के फूल हैं यारों, जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।

लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर, भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर, कोई जो उठाएगा आंख हिंदुस्तान पर।


भारत का वीर जवान हूं मैं , ना हिदू , ना मुसलमान हूं मैं, जख्मों से भरा सीना हैं मगर, दुश्मन के लिए चट्टान हूं मैं, भारत का वीर जवान हूं मैं।


गंगा, यमुना, यहां नर्मदा, मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा, शांति प्रेम की देता शिक्षा, मेरा भारत सदा सर्वदा। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं !


कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की मान का है, हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को, हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को, ऐसा नशा ही कुछ हिंदुस्तान की शान का हैं।


आओ झुक कर सलाम करे उन्हें, जिनकी ज़िन्दगी में ये मुकाम आया है, किस कदर खुशनसीब है वो लोग, जिनका लहू भारत देश के काम आया है।


आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं, तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है !

आओ एक बार फिर देश के वीर जवानों को नमन करें और उनके बलिदानों का याद करें। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here