Padma Awards 2020 का समारोह सोमवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सम्मिलित हाेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई लोग पहुंचे। यह सम्मान हमारे देश के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं। बीजेपी की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने उनका पुरस्कार लिया।
खेल के क्षेत्र में टोक्यों ओलंपिक में मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 2020 के ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) को पद्म श्री पुरस्कार (Padma Shri Award) दिया गया।
कंगना रनौत और अदनान सामी को Padma Shri
फिल्म के क्षेत्र से आने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को पद्म श्री पुरस्कार 2020 मिला है। अपने गाने के लिए मशहुर गायक अदनान सामी (Adnan Sami) को भी पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। वहीं प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा (Pandit Chhannulal Mishra) को पद्म विभूषण पुरस्कार 2020 दिया गया है।
एयर मार्शल डॉ पद्म बंदोपाध्याय (Dr Padma Bandopadhyay) को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ICMR के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक डॉ रमन गंगाखेडकर (Dr Raman Gangakhedkar) को पद्म श्री पुरस्कार 2020 प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें: PM Narendra Modi जम्मू-कश्मीर पहुंचे, LOC पर तैनात सैनिकों के साथ मनाएंगे Diwali