DA: केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई से राहत दिलाते हुए सरकार कुछ बदलाव करने जा रही है। केंद्र सरकार अपने 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मंहगाई भत्ते को 38 फीसदी से 4 फीसदी अंक बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने जा रही है।जानकारी के अनुसार इस मसले पर एक फॉर्मूले पर सहमति भी बन गई है।पेंशनभोगियों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का आकलन हर माह लेबर ब्यूरो की तरफ से जारी इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू रिपोर्ट के आधार पर होती है, जोकि श्रम मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
DA: 4 फीसदी अंक की बढ़ोतरी
जानकारी के अनुसार 2022 के दिसंबर महीने के लिए 31 जनवरी, 2023 को सीपीआई-आईडब्ल्यू जारी हुआ था। इसके हिसाब से महंगाई भत्ते में इजाफा 4.23 फीसदी बैठता है।केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में दशमलव को शामिल नहीं करती है।लिहाजा महंगाई भत्ते में 4 फीसदी अंक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। महंगाई भत्ते को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी किया जा सकता है।
वित्त मंत्रालय का डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एक प्रपोजल बनाएगा। एक रिपोर्ट के जरिये इसके राजस्व प्रभाव के बारे में भी इसमें बताया जाएगा। फिर मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने ये प्रस्ताव रखा जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2023 से लागू होगी।
DA: साल में दो बार बढ़ाया जाता है डीए
जानकारी के अनुसार महंगाई भत्ता यानी डीए साल में दो बार बढ़ाया जाता है। केंद्र सरकार के जरिये डियरनेस अलाउंस हर वर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को बढ़ाने का नियम है।
संबंधित खबरें