Dhanteras 2021: देशभर में आज धनतेरस (Dhanteras) मनाया जा रहा है। आज ही राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस भी मनाया जा रहा है। पतंजलि (Patanjali) योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि धनतेरस पर नित्य योग का संकल्प लेकर अपने सबसे बड़े धन स्वास्थ्य के संरक्षण का संकल्प लें, स्वास्थ्य, सद्ज्ञान, सद्भाव, सत्कर्म, संस्कार,समृद्धि एवं योगपूर्वक कर्म योग – ये धनतेरस के सच्चे धन हैं।सभी को ये धन प्राप्त हों।
धनतेरस की पौराणिक कथा
धनतेरस के दिन धनकुबेर और धनवंतरी देव की पूजा होती है, इसलिए इस त्योहार को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस मनाने की कई पौराणिक कथाएं प्रसिद्ध हैं। उनमें से एक है समुद्र मंथन की कथा। समुद्र मंथन की पौराणिक कथा के मुताबिक इस दिन ही भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर समुद्र से प्रकट हुए थे। इसलिए उनके अवतरण दिवस के रूप में धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है और उनका पूजन होता है। भगवान धनवंतरी को औषधि और चिकित्सा का देवता माना जाता है। वो स्वयं भगवान विष्णु का अंशावतार है और संपूर्ण संसार को आरोग्य प्रदान करते हैं।
इसके साथ ही धनतेरस मनाने के पीछे भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा का भी उल्लेख आता है। भागवत पुराण के अनुसार धनतेरस के दिन ही वामन अवतार ने असुराज बलि से दान में तीनों लोक मांग कर देवताओं को उनकी खोई हुई संपत्ति और स्वर्ग प्रदान किया था। इसी उपलक्ष्य में देवताओं नें धनतेरस का पर्व मनाया था।
यह भी पढ़ें:
Dhanteras 2021 Shopping: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, देखें आपके लिए क्या है शुभ
Dhanteras 2021 Shopping Timings: इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, धन की किल्लत होगी दूर