मोबत्ती जलाकर प्रदर्शन करो, मंत्री आवास के बाहर खुद को आग लगा लो चाहे प्रदर्शन में पुलिस की लाठियां खाओं, पर इस देश मे बलात्कार की घटनाएं कम नहीं होगीं। सुरक्षा बेटियों की जगह अभिनेत्रियों को मिलेगी। मुद्दा बलात्कार का होगा तो तोहमत लड़कियों के किरदार पर लगेगी। पर सरकार नहीं जगेगी। प्रशाशन सोती रहेगी और हर मां अपनी बेटी को संजोती रहेगी।
पहले हाथरस की बेटी अब झांसी की बेटी दरिंदों के हवस का शिकार बनी। झांसी के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ 8 लड़कों ने कथित गैंगरेप किया है।
दोस्त से गई थी मिलने
पीड़िता दोपहर के समय कॉलेज में अपने दोस्त से मिलने गई थी। उसी दौरान 8 लड़कों ने पीड़िता के साथ मार-पीट किया और खीच कर हॉस्टल के भीतर ले गए। पीड़िता के साथ रेप किया साथ ही उसका वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर उससे 2,000 रुपए भी एठ लिया।
पांच गिरफ्तार
यहां के मुख्य पुलिस अधिक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने दी हुई जानकारी में बताया कि, “आठ आरोपियों में से 5 पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही 3 की तलाश में पुलिस जुटी है। मामले को जल्दी अंजाम तक पहुंचाया जा सके इसलिए पुलिस ने तीन टीमों को गठित किया है।”
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पीड़िता और उसके परिवार वालों की गुहार पर पुलिस ने आईटी एक्ट, पॉक्सो, लूट आदि धाराओं पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हर 15 मिनट में होता है रेप
बता दे कि देशभर में अपराधों को दर्ज़ करने वाली संस्था राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार भारत में हर 15 मिनट में एक लड़की बलात्कार का शिकार होती है। इन घटनाओं में गिनती की कुछ एक घटनाएं ही निर्भया, कठुआ और हाथरस जैसे मामलों की तरह मीडिया में सुर्खिया बन पाती है।
यूपी में रोजाना 11 लड़कियां हो रही हैं शिकार
वहीं राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के 2018 के आंकड़ों के अनुसार देश में महिलाओं से सम्बंधित अपराध के 3,78,277 मामले दर्ज किये गये। जिसमें हर साल 33,356 मामले बलात्कार के हैं। यानि देश में हर रोज 91 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में बलात्कार और यौनिक हिंसा के 3946 रेप केस दर्ज हुए जिसका मतलब है राज्य में हर रोज 11 बलात्कार की घटनाएं होती हैं।