Delhi News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में देर रात झुग्गियों में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। आग लगने से 30 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। बता दें कि दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारीयों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी घटना पर दुख जताया है। दिल्ली के सीएम ने ट्वीट कर कहा कि, ‘सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।’
Delhi News: अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट
उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि यह घटना देर रात 1 बजे घटी है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के गोकलपुरी गांव के पिलर नंबर 12 के पास से हमें आग लगने की घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद 13 दमकल गाड़ियों को तुरंत भेजा गया था। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि, ‘झोपड़ियों से 7 जले हुए शव बरामद किए गए हैं।’
संबंधित खबरें: